◆ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने गढ़वा एवं रमना प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
◆ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के साथ व्यवसाय संचालित करने का दिया निदेश
आगामी त्योहार को देखते हुए उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह अभिहित अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक- 03.11.2026 को गढ़वा एवं मेराल स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
सर्वप्रथम खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री, गढ़वा-1 एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अनुरूद्ध राय, गढ़वा-2 द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ बाजार समिति, गढ़वा के विभिन्न थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरिक्षण किया गया।

इस दौरान महेन्द्र राम टी स्टॉल, दिलीप किराना स्टोर, सारा दाल चावल एवं दिलीप कुमार गुप्ता ट्रेडर्स को बिना लाइसेंस दुकान संचालित होने के कारण नोटिस जारी किया गया। इम्तियाज खाँ जेनरल स्टोर से मदर्स मेड हल्दी पाउडर, ओम हरि ओम ट्रेडर्स से राजेन्द्र हल्दी पाउडर, फुल मोहम्मद अंसारी से सोनम चावल, जय शंकर ट्रेडर्स से गुड़, राजा राम एण्ड सन्स ट्रेडर्स से एस.एम.पी. गोल्ड लाल मिर्च पाउडर एवं कश्यप रूद्रा ट्रेडर्स से मसुर दाल और अरहर दाल का खाद्य नमूना जाँच हेतू लिया गया, जिसे जाँच हेतु भेजा जाएगा।
जाँच के क्रम में राजा राम एण्ड सन्स के प्रतिष्ठान से 25 किलो Expired मसाला पाया गया, जिसे नष्ट कराते हुए नोटिस निर्गत किया गया। सभी खाद्य कारोबारकर्ता को निर्देश दिया गया कि अपने खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य लाइसेंस के साथ ही करें एवं ऐसे खाद्य पदार्थ का विक्रय नहीं करना है जो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के पैकेजिंग एवं लैबलिंग 2011 के अनुरूप न हो। Mislabeled and misbranded उत्पादों में मिलावट की संभावना अत्यधिक होती है।

इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री किरण हेमब्रम द्वारा भी रमना प्रखण्ड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, आंगनबाड़ी केंद्र, एवं मिड डे मील पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संतोष मिष्ठान, सूरज किराना दुकान, अनु होटल एंड मिष्ठान भण्डार, सुप्रिया स्वीट्स, मनोज प्रसाद किराना स्टोर, मानदोहर अंगानबाड़ी केंद्र, पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय, सिलिदाग़ -01 आदि की जाँच की गई।
निरीक्षण के दौरान सबसे पहले संतोष मिष्ठान में रसगुल्ला, लडू, बर्फी, डोडा आदि लगभग 45 किलोग्राम अमानक पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया एवं दुबारा ऐसे खाद्य सामग्री नहीं बेचने हेतु सख़्त निर्देश दिया गया। सूरज किराना दूकान का निरीक्षण किया गया, यहां पर खाद्य लाइसेंस चस्पा नहीं पाया गया एवं GME ब्रांड का 15 पैकेट मूंग दाल पाया गए जिसे जब्त एवं नष्ट करा दिया गया, साथ ही खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य सुरक्षा के मानक के अनुसार काम करने हेतु निर्देशित किया गया।
अन्नू होटल एवं मिष्ठान भण्डार, सुप्रिया स्वीट्स के कारखाना का जांच किया गया जहाँ गंदगी पाई गईं जिसे तुरंत साफ करने हेतु सख़्त निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में मानदोहर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरिक्षण किया गया, जो बंद बंद पाया गया। पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय, सिलिदाग़ -01 के मिड डे मील का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सभी प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, *FSSAI मानक* वाले खाद्य योजक पदार्थों का प्रयोग करने एवं केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित रंगों का ही प्रयोग करने और अनावश्यक रंगों के इस्तेमाल से परहेज करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा इसके अंतर्गत लागू विनियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।










