Friday, August 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोकतंत्र में युवाओं की गूंज! गढ़वा के RKVS कॉलेज में चला विशेष मतदाता जागरूकता अभियान; ECINet App से ऑनलाइन नाम जोड़ने की दी गई जानकारी

उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का किया आह्वान; वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराकर फर्ज निभाने की अपील

August 7, 2026
in Jharkhand, Top News
लोकतंत्र में युवाओं की गूंज! गढ़वा के RKVS कॉलेज में चला विशेष मतदाता जागरूकता अभियान; ECINet App से ऑनलाइन नाम जोड़ने की दी गई जानकारी
Share on FacebookShare on Twitter
  • आरकेवीएस महाविद्यालय में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
  • 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील…
  • ECINet App के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की दी गई जानकारी
  • लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर दिया गया जोर

**************************************
गढ़वा। *भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को आरकेवीएस महाविद्यालय, गढ़वा में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची से जोड़ना एवं उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने की।*

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं मतदान के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बिना विलंब मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता पंजीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी साझा की।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय की हेल्प डेस्क मैनेजर सृष्टि कुमारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को ECINet App डाउनलोड कराया तथा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे आरकेवीएस बी.एड. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रदीप पांडेय, जिला निर्वाचन कार्यालय के असिस्टेंट सिस्टम मैनेजर हरिद्वार तिवारी, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
Jharkhand

30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

August 27, 2026
श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना
Jharkhand

श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना

August 27, 2026
जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
  • श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना
  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.