▫️”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” के साथ सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन
आज दिनांक- 03-06-2026 को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न थानों से बिना हेलमेट के पकड़े गए वाहन चालकों के बिच सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत करने का प्रयास किया गया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा का प्रमुख बिंदु Good समेरिटन (नेक नागरिक) योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का नियमानुसार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन के उपयोग से होने वाली हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा महत्त्व से आम लोगों को अवगत कराया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में संजय बैठा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, विनय रंजन तिवारी सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक आदि उपस्थित रहें।










