Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में ‘रन फॉर झारखंड’ का तूफान: DC-SP ने दौड़ाया जोश, विजेताओं को मेडल—बिरसा पार्क से टाउन हॉल तक 5KM एकता मार्च!

झारखंड@25 की धूम, छात्र-NYKS-युवा उमड़े, उपायुक्त बोले- 'हर कदम राज्य गौरव की कहानी!'

November 12, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में ‘रन फॉर झारखंड’ का तूफान: DC-SP ने दौड़ाया जोश, विजेताओं को मेडल—बिरसा पार्क से टाउन हॉल तक 5KM एकता मार्च!
Share on FacebookShare on Twitter
  • “रन फॉर झारखण्ड” में उमड़ा जोश–डीसी-एसपी संग युवाओं ने दिखाई एकता और उत्साह की मिसाल
  • बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से हुई दौड़ की शुरुआत, टाउन हॉल मैदान में हुआ समापन
  • विजेता प्रतिभागियों को डीसी और एसपी ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित
  • “झारखण्ड @25” थीम के तहत जिले में हो रहे हैं विविध आयोजन
    **************************************

गढ़वा। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आज जिले में ऊर्जा, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

“रन फॉर झारखण्ड” कार्यक्रम के तहत उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से हरि झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलंटियर्स एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से नहर चौक, चिनियाँ मोड़ होते हुए नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) मैदान तक दौड़ लगाई।


पूरे मार्ग में युवाओं का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था। हर कदम झारखण्ड की नई ऊर्जा और एकता का प्रतीक बना।

कार्यक्रम के समापन पर लड़का एवं लड़की वर्ग के प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को उपायुक्त दिनेश यादव एवं एसपी अमन कुमार द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, डी.आर.डी.ए. निदेशक सह पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, सदर एसडीएम संजय कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य है कि इस वर्ष “झारखण्ड @25” थीम के अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में “रन फॉर झारखण्ड” कार्यक्रम के माध्यम से जिले में एकता, स्वास्थ्य और राज्य गौरव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.