Tuesday, April 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में शिक्षा क्रांति की तेज़ रफ्तार! उपायुक्त ने असैनिक निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की – KGBV, PVTG छात्रावास, PM SHRI स्कूल से किचन शेड तक सभी प्रोजेक्ट्स पर सख्त निगरानी, समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का अल्टीमेटम!

समाहरणालय सभागार में व्यापक बैठक; NH-75 फंड, चहारदीवारी, ACR, विज्ञान लैब, बेंच-डेस्क और DMFT किचन शेड की प्रगति पर फोकस – लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बच्चों के भविष्य से जुड़े कार्यों में विशेष संवेदनशीलता जरूरी

February 9, 2026
in Jharkhand
गढ़वा में शिक्षा क्रांति की तेज़ रफ्तार! उपायुक्त ने असैनिक निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की – KGBV, PVTG छात्रावास, PM SHRI स्कूल से किचन शेड तक सभी प्रोजेक्ट्स पर सख्त निगरानी, समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का अल्टीमेटम!
Share on FacebookShare on Twitter
  • शिक्षा विभाग अंतर्गत असैनिक निर्माण कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित

गढ़वा। समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित असैनिक निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, सभी कनीय अभियंता, शिक्षा विभाग से जुड़े सभी संवेदक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिले में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। विशेष रूप से KGBV भवन, PVTG छात्रावास, डाइट रेहला, जिला स्तरीय पुस्तकालय, PM SHRI विद्यालय, विद्यालय परिसरों की चहारदीवारी, ACR से संबंधित कार्य, संस्थानों के सुदृढ़ीकरण कार्य, पेयजल की उपलब्धता, विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थिति, बेंच-डेस्क की आपूर्ति, DMFT के तहत बन रहें किचन शेड, किचन शेड के प्रमुख मरम्मत कार्य सहित अन्य कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त NH-75 से प्राप्त राशि से कराए जा रहे कार्यों की स्थिति तथा जिन परियोजनाओं में समस्याएं/अवरोध रिपोर्ट किए गए हैं, उनकी भी अलग से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपायुक्त श्री यादव ने संबंधित अभियंताओं एवं संवेदकों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा जिन परियोजनाओं में तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधाएं हैं, उन्हें यथाशीघ्र दूर कर प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा से जुड़े निर्माण कार्य सीधे तौर पर विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े हैं, अतः इन कार्यों में विशेष संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी अपेक्षित है।

बैठक में अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि सभी निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाएगी तथा नियमित रूप से प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा।

यह बैठक जिले में शिक्षा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

Related Posts

गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संभाला कार्यभार! विभिन्न कार्यालयों और प्लास मार्ट का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन-स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संभाला कार्यभार! विभिन्न कार्यालयों और प्लास मार्ट का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन-स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

April 20, 2026
गढ़वा को नई दिशा! नवपदस्थ उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, योजनाओं में तेजी और पेयजल सुधार पर सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा को नई दिशा! नवपदस्थ उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, योजनाओं में तेजी और पेयजल सुधार पर सख्त निर्देश

April 20, 2026
गढ़वा में बाल विवाह पर सख्त शिकंजा! प्रशासन और NGOs का संयुक्त अभियान, कुरीति रोकने के लिए दो दिवसीय व्यापक कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में बाल विवाह पर सख्त शिकंजा! प्रशासन और NGOs का संयुक्त अभियान, कुरीति रोकने के लिए दो दिवसीय व्यापक कार्रवाई

April 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संभाला कार्यभार! विभिन्न कार्यालयों और प्लास मार्ट का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन-स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
  • गढ़वा को नई दिशा! नवपदस्थ उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, योजनाओं में तेजी और पेयजल सुधार पर सख्त निर्देश
  • गढ़वा में बाल विवाह पर सख्त शिकंजा! प्रशासन और NGOs का संयुक्त अभियान, कुरीति रोकने के लिए दो दिवसीय व्यापक कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.