Wednesday, October 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में ‘सुबह-ए-झारखंड’ का सांस्कृतिक तूफान: लोक नृत्य-वाद्ययंत्रों ने मचाया धूम, झारखंड@25 की रजत जयंती रंगीन!

गढ़वा-मझियाँव-भंडरिया में 3-5 बजे तक स्ट्रीट डांस, युवाओं में संस्कृति का जुनून, इतिहास-विरासत का जश्न।

November 12, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में ‘सुबह-ए-झारखंड’ का सांस्कृतिक तूफान: लोक नृत्य-वाद्ययंत्रों ने मचाया धूम, झारखंड@25  की रजत जयंती रंगीन!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर सुबह-ए-झारखण्ड के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

◆ झारखंड@25 थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर झारखण्ड के इतिहास, गौरव गाथा, समृद्ध विरासत व संस्कृति का प्रदर्शन

झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में इस वर्ष झारखंड@25 थीम पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहर के विभिन्न चिन्हित मार्गो, स्थलों आदि पर पारंपरिक नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर सुबह-ए- झारखंड के तहत आज जिले भर में “सुबह-ए-झारखंड” कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य (Street Dance) का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक जिले के गढ़वा नगर परिषद, श्री बंशीधर नगर पंचायत, मझिआँव नगर पंचायत, रमकंडा, भंडरिया, बरगढ सहित अन्य प्रखंडों एवं शहर के चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कलाकारों की इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झारखंड की विविध सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू कराया। “सुबह-ए-झारखंड” कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की लोक-सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है तथा आमजनों, विशेषकर युवाओं में अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना उत्पन्न करना है। कार्यक्रम के दौरान शहरों और पंचायत क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल रहा। नागरिकों ने नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद लिया और राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Related Posts

उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश

October 13, 2026
त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश
Jharkhand

त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश

October 13, 2026
शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Jharkhand

शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

October 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
  • त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश
  • शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.