Wednesday, October 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनोखी मिसाल! गढ़वा में DC पशुपति नाथ मिश्रा ने खुद उठाई झाड़ू; ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण

नगर परिषद और DWSC के संयुक्त तत्वाधान में 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' अभियान; चिनियाँ मोड़ से बीरेन्द्र तिवारी मार्ग तक चला सघन स्वच्छता श्रमदान

October 1, 2026
in Jharkhand, Top News
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनोखी मिसाल! गढ़वा में DC पशुपति नाथ मिश्रा ने खुद उठाई झाड़ू; ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण
Share on FacebookShare on Twitter
  • स्वच्छता ही सेवा-2026: ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत गढ़वा में हुआ व्यापक स्वच्छता श्रमदान
  • उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, चिनियाँ मोड़ से बीरेन्द्र तिवारी मार्ग तक चला स्वच्छता अभियान
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत नए समाहरणालय परिसर में किया गया पौधरोपण

**************************************
गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत आज गढ़वा जिले में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ–स्वच्छता श्रमदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* कार्यक्रम का आयोजन *नगर परिषद्, गढ़वा एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा* की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद उच्च विद्यालय, गढ़वा के मैदान से हुई। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एकजुट होकर *चिनियाँ मोड़ से बीरेन्द्र तिवारी मार्ग तक स्वच्छता श्रमदान* किया।

श्रमदान के दौरान सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आमजनों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी से ही संभव है।

  • *स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश*

स्वच्छता श्रमदान के पश्चात नए समाहरणालय परिसर में *‘एक पेड़ मां के नाम’* कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। उपायुक्त सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

मौके पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने कार्यालय एवं कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता का बेहतर वातावरण आमजनों के बीच भी सकारात्मक संदेश पहुंचाता है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है।

उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की कि वे अपने घर, कार्यालय, गली-मोहल्ले एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता के लक्ष्य को स्थायी रूप से हासिल नहीं किया जा सकता।

  • *जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना अभियान का उद्देश्य*

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ—स्वच्छता श्रमदान’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा आमजनों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यालपक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश

October 13, 2026
त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश
Jharkhand

त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश

October 13, 2026
शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Jharkhand

शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

October 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
  • त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश
  • शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.