Sunday, May 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा वालों जल्दी करो! 5 दिसंबर को उत्सव गार्डन में मिलेगा भूला-बिसरा बैंक पैसा, DC खुद आएंगे, बैंक वाले लाइन लगाकर देंगे!

03 दिसंबर 2025: “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत अनक्लेम्ड डिपॉज़िट मेगा कैंप, पुराने खाते-FD-PPF का पैसा वापस ले जाओ, कोई दस्तावेज़ नहीं तो भी चलेगा!

December 3, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा वालों जल्दी करो! 5 दिसंबर को उत्सव गार्डन में मिलेगा भूला-बिसरा बैंक पैसा, DC खुद आएंगे, बैंक वाले लाइन लगाकर देंगे!
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा उत्सव गार्डन में अनक्लेम्ड डिपॉज़िट पर विशेष शिविर का होगा आयोजन
  • बैंकों के प्रतिनिधि होंगे उपस्थित, मिलेगी पूरी जानकारी
    **************************************

गढ़वा। वित्तीय सेवा विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत गढ़वा जिले में अनक्लेम्ड डिपॉज़िट (Unclaimed Deposit) को लेकर जन-जागरूकता और निस्तारण हेतु एक जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 05 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:30 बजे से एपीएफएसडी उत्सव गार्डन, कचहरी रोड, नवादा मोड़, गढ़वा में आयोजित होगा। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के द्वारा किया जाएगा।

  • बैंकों के प्रतिनिधि होंगे उपस्थित, मिलेगी पूरी जानकारी

इस विशेष अवसर पर जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। वे आमजन को उनके बैंक खातों में पड़े निष्क्रिय/अनुपयोगी खातों (Unclaimed Deposit), सावधि जमा (Fixed Deposits), पीपीएफ तथा अन्य जमा योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही इन खातों से संबंधित धनराशि प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।

  • लंबे समय से निष्क्रिय खातों के प्रति जागरूकता आवश्यक: जिला बैंक प्रबंधक

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, गढ़वा सत्यदेव कुमार रंजन ने बताया कि आम लोगों को अपने पुराने खातों और अव्यवहारित जमा राशियों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने पुराने खाते या मृतक परिजनों के खातों से संबंधित जानकारी लेकर शिविर में अवश्य पहुँचें और योजना का लाभ उठाएं।

  • वित्तीय पारदर्शिता और जनता का अधिकार

इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जिले में बैंकिंग क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा जनता की पूंजी पुनः सक्रिय वित्तीय प्रणाली में लौट सकेगी।
“आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान का उद्देश्य यही है कि लोगों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रूप से उनके पास वापस पहुँचे।

Related Posts

औद्योगिक पावरहाउस झारखंड के साथ जुड़ेगा कर्नाटक: रांची में जुटे दोनों राज्यों के दिग्गज कारोबारी, निवेश और व्यापार सहयोग के नए युग की शुरुआत
Jharkhand

औद्योगिक पावरहाउस झारखंड के साथ जुड़ेगा कर्नाटक: रांची में जुटे दोनों राज्यों के दिग्गज कारोबारी, निवेश और व्यापार सहयोग के नए युग की शुरुआत

May 16, 2026
सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
Jharkhand

सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”

May 15, 2026
गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”
Jharkhand

गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

May 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • औद्योगिक पावरहाउस झारखंड के साथ जुड़ेगा कर्नाटक: रांची में जुटे दोनों राज्यों के दिग्गज कारोबारी, निवेश और व्यापार सहयोग के नए युग की शुरुआत
  • सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
  • गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.