Friday, April 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

समाहरणालय सभागार में आमजन की बेबाक आवाज – कांडी बाजार के समीप प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण, कुशमही में धूमकुड़िया बाधित, सोनडीहा में राशन वितरण अनियमितता, तिलदाग में सीएनटी भूमि पर अवैध कब्जा – सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

March 10, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में सुषमा कुमारी जिला परिषद सदस्य प्रखंड कांडी ने आवेदन समर्पित करते हुए कांडी में प्रखंड/अंचल कार्यालय के बनने वाले नए भवन को कांडी बाजार के समीप ही निर्माण कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कांडी प्रखंड के नए कार्यालय भवन का निर्माण पूर्व में अवस्थित कार्यालय एवं कांडी बाजार से लगभग 10 किलोमीटर दूर गरदाहा में बनाने का निर्देश दिया गया है, जो प्रखंड के आम जनता के सुविधा के विपरीत प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि कांडी प्रखंड की अधिकांश जनसंख्या कांडी प्रखंड के बाजार एवं आसपास के समीप क्षेत्र में ही निवास करती है। इसके लिए उन्होंने कार्यालय निर्माण हेतु कांडी बाजार के समीप खाली पड़े सरकारी भूमि की विवरणी भी साझा की। साथ ही कांडी प्रखण्ड की जनसंख्या एवं भौगोलिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए तथा बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था एवं जन सुविधा के लिए काण्डी प्रखण्ड को दो अलग-अलग प्रखण्डों कांडी एवं गरदाहा में विभाजित करने की भी इच्छा जताई। मेराल प्रखंड के कुसमही गांव का एक मामला धूमकुड़िया भवन निर्माण से संबंधित आया जिसमें कुशमही ग्राम के निवासियों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि धूमकुड़िया भवन निर्माण हेतु ग्राम सभा द्वारा पारित किए गए पूर्व से प्रस्तावित स्थल पर कुछ दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए संरचना निर्माण के कार्य को बाधित किया जा रहा है। अतः उन्होंने निर्माणाधीन धूमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। वहीं राशन वितरण कार्य में अनियमितता को लेकर धुरकी प्रखंड के सोनडीहा निवासी के ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि महिला समाख्या सोसाइटी सोनडीहा के डीलर सोनिया देवी द्वारा माह दिसंबर 2025 का मशीन में लाभुकों से अंगूठा लगवा लेने के पश्चात राशन नहीं दिया गया, जिसकी शिकायत करने पर संबंधित डीलर को निलंबित कर दिया गया एवं जांच प्रतिवेदन से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। परंतु कार्यवाहियों के पश्चात भी अभी तक उक्त ग्रामीणों को माह दिसंबर 2025 का राशन वितरण लंबित है, जिसके कारण आम जनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अतः सभी ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त से उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही राशन वितरण कराने का अनुरोध किया गया। गढ़वा प्रखंड के तिलदाग निवासी अशोक कुमार चौहान ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने निजी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा करते हुए भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वे अत्यंत पिछड़ी जाति से संबंध रखते हैं एवं उनकी भूमि सीएनटी एक्ट के अंतर्गत आती है। परंतु उनके गांव के ही कुछ दबंग व्यक्ति इस्माइल अंसारी एवं ग्यासुद्दीन अंसारी आदि द्वारा अवैध कागजात बनवाकर भूमि को कब्जा किया गया है एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर दबंगों द्वारा जान माल की क्षति करने की धमकी दी जाती है। अतः उन्होंने अवैध निर्माण कार्य रोकने एवं मामले में आवश्यक जांच कराते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा अपने भूमि की सुरक्षा हेतु अनुरोध किया है।

इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.