Friday, March 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक पुकार! भूमि हड़पने, घर तोड़ने, साइबर ठगी, राशन लंबित, सहिया अनियमितता तक दर्जनों गंभीर फरियादें – तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश!

समाहरणालय सभागार में आमजन की आवाज सुनी गई – कांडी प्रखंड कार्यालय भवन स्थानांतरण, कुशमही धूमकुड़िया बाधित, सोनडीहा राशन अनियमितता, तिलदाग सीएनटी भूमि पर अवैध कब्जा, साइबर धोखाधड़ी – सभी मामलों पर संबंधित थाना-अंचल को त्वरित निस्तारण के निर्देश

March 13, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक पुकार! भूमि हड़पने, घर तोड़ने, साइबर ठगी, राशन लंबित, सहिया अनियमितता तक दर्जनों गंभीर फरियादें – तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को क्रमवार सुना गया तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान सहित कई जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीण उपस्थित हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई के दौरान भंडरिया प्रखंड के ग्राम नौका निवासी सत्येंद्र गोस्वामी ने आवेदन देते हुए बताया कि उनके पिता द्वारा जीवनकाल में एक एकड़ जमीन उनके एवं उनकी पत्नी के नाम कोर्ट के माध्यम से बिक्रीनामा कर दिया गया था। किंतु उनके बड़े भाई द्वारा उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। म्यूटेशन के दौरान खाता एवं प्लॉट संख्या में त्रुटि के कारण आवेदन निरस्त कर दिया गया है तथा अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए म्यूटेशन की अनुमति दिलाने का अनुरोध किया।

इसी क्रम में भंडरिया प्रखंड के ग्राम पिपरा निवासी आशा कुमारी तिग्गा ने बताया कि वह तलाकशुदा महिला हैं और अपने मायके की जमीन पर घर बनाकर रह रही थीं,किंतु उनके पूर्व पति एवं बच्चों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर दूसरा ताला लगा दिया गया और उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोग जमीन पर एग्रीमेंट होने का दावा कर रहे हैं, जबकि उनका घर उस जमीन पर नहीं बना है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने उपायुक्त से निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें उनका घर वापस दिलाने की मांग की।

चिनियाँ प्रखंड के ग्राम हेताड़कला निवासी सकल देवी ने आवेदन देकर बताया कि सी.एल.एफ. मैनेजर की बहाली के नाम पर उनसे फोन के माध्यम से एक लाख नब्बे हजार रुपये तथा नगद छः हजार रुपये लिए गए और बाद में पाँच हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। उक्त राशि नहीं देने पर उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति की नियुक्ति कर दी गई। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले की जांच कराते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की।

मेराल प्रखंड के ग्राम भंडार निवासी शीला देवी ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी रैयती जमीन पर दबंग व्यक्तियों द्वारा रात के समय पीएम आवास के पिलर को तोड़ दिया गया तथा आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया। अंचल अधिकारी द्वारा दोनों पक्षों को रास्ता निर्माण के संबंध में पत्र जारी किए जाने के बावजूद भी अवैध रूप से आवागमन जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं। साथ ही उनके पति को थाने में बंद कर पूरे परिवार पर धाराएं लगा दी गई हैं। अतः उन्होंने उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की।

इस प्रकार जनसुनवाई के दौरान अन्य फरियादियों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त दिनेश यादव ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related Posts

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026
झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
Jharkhand

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

March 13, 2026
रमजान की रौनक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए – सद्भाव और भाईचारे का खूबसूरत मंजर
Jharkhand

रमजान की रौनक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए – सद्भाव और भाईचारे का खूबसूरत मंजर

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
  • झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक पुकार! भूमि हड़पने, घर तोड़ने, साइबर ठगी, राशन लंबित, सहिया अनियमितता तक दर्जनों गंभीर फरियादें – तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.