Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! मुख्य निर्वाचन कार्यालय से सीधे गढ़वा पहुंचे अफसर; BLO और BLA-2 को दी ट्रेनिंग, कहा— “हर हाल में शुद्ध चाहिए डेटा!”

नगर ऊंटारी और डंडा प्रखंडों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की हाई-लेवल समीक्षा; प्रपत्रों के सही निष्पादन और फील्ड वेरिफिकेशन पर दिए कड़े निर्देश; लोकतंत्र की आधारशिला मजबूत करने का संकल्प

June 23, 2026
in Jharkhand, Top News
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! मुख्य निर्वाचन कार्यालय से सीधे गढ़वा पहुंचे अफसर; BLO और BLA-2 को दी ट्रेनिंग, कहा— “हर हाल में शुद्ध चाहिए डेटा!”
Share on FacebookShare on Twitter
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा, बीएलओ एवं सहयोगी शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

गढ़वा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रांची कार्यालय से आए अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा प्रखंड कार्यालय नगर ऊंटारी एवं डंडा के सभागार कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप किए जा रहे कार्यों तथा क्षेत्रीय स्तर पर प्राप्त फीडबैक पर विस्तार से चर्चा की गई। अवर निर्वाचन पदाधिकारी ने SIR के अंतर्गत सभी गतिविधियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए।

बैठक के उपरांत सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के द्वारा नियुक्त बीएलए-2 को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के सही निष्पादन, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन संबंधी कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र में जागरूकता गतिविधियों के संचालन की जानकारी दी गई।

श्री सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों से कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की आधारशिला है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी बीएलओ एवं बीएलए-2 को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संबंधित AERO, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं बीएलए-2 उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए निर्वाचन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा अपने अनुभव साझा किए।

*”कोई भी योग नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए। “*

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट महा-पुनरीक्षण का ‘क्लाइमेक्स’, 98.93% प्रपत्रों के वितरण के साथ जिला गंतव्य के बेहद करीब! 29 जुलाई के ‘डेडलाइन’ पर टिकी नजर
Jharkhand

झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर

July 13, 2026
रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
Jharkhand

रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’

July 13, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

July 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर
  • रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.