Saturday, August 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘महा-अभियान’ रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार में, 94.77% घरों तक पहुंचे BLO! 29 जुलाई तक ‘मिशन मोड’ में पूरा होगा काम

जिले में 8.16 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का वितरण संपन्न; भवनाथपुर और गढ़वा विधानसभा क्षेत्रों में मैपिंग का काम अंतिम चरण में; उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने की मजबूत जनसहभागिता की अपील

July 12, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘महा-अभियान’ रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार में, 94.77% घरों तक पहुंचे BLO! 29 जुलाई तक ‘मिशन मोड’ में पूरा होगा काम
Share on FacebookShare on Twitter
  • SIR-2026 में पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं, पैसे मांगने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा
  • पैसे मांगने वालों की अब खैर नहीं, SIR-2026 में प्रशासन की सख्त निगरानी
  • वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही, बीएलओ को निर्वाचन कार्य से हटाया गया

************************************

गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के दौरान निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

भवनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-81 के मतदान केन्द्र संख्या-406 की बीएलओ कुसुम देवी के विरुद्ध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के दौरान प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन के नाम पर पैसे मांगने से संबंधित वायरल वीडियो की जांच कराई गई। यह जांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, धुरकी द्वारा की गई।

जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए तथा बीएलओ कुसुम देवी द्वारा SIR-2026 से संबंधित कार्यों के लिए पैसे मांगने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, भवनाथपुर द्वारा भी संबंधित बीएलओ को निर्वाचन कार्यों से मुक्त किए जाने की अनुशंसा की गई।

उक्त अनुशंसा के आलोक में जिला प्रशासन ने कुसुम देवी, आंगनबाड़ी सेविका, आंगनबाड़ी केन्द्र-झलका, प्रखंड-धुरकी को निर्वाचन कार्यों से हटाने का निर्देश जारी किया है।

*उपायुक्त का स्पष्ट संदेश*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि SIR-2026 के दौरान निर्वाचन कार्यों में लगे किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ अथवा अन्य कर्मी द्वारा यदि किसी भी प्रकार से पैसे मांगने, अवैध वसूली करने अथवा किसी अन्य प्रकार की अनियमितता की शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर से कठोर अनुशासनात्मक एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, लापरवाही या अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि SIR-2026 के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की राशि की मांग करता है अथवा अनियमितता करता है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन
Jharkhand

फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन

August 21, 2026
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण अपडेट करने का अवसर; पोर्टल और ऐप के माध्यम से उठाएं लाभ!
Jharkhand

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण अपडेट करने का अवसर; पोर्टल और ऐप के माध्यम से उठाएं लाभ!

August 21, 2026
HEC के फिर से दिन बहुरेंगे? सीएम हेमंत सोरेन से मिली 6 सदस्यीय संसदीय समिति, रांची में रिवाइवल प्लान पर महामंथन!
Jharkhand

HEC के फिर से दिन बहुरेंगे? सीएम हेमंत सोरेन से मिली 6 सदस्यीय संसदीय समिति, रांची में रिवाइवल प्लान पर महामंथन!

August 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन
  • मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण अपडेट करने का अवसर; पोर्टल और ऐप के माध्यम से उठाएं लाभ!
  • HEC के फिर से दिन बहुरेंगे? सीएम हेमंत सोरेन से मिली 6 सदस्यीय संसदीय समिति, रांची में रिवाइवल प्लान पर महामंथन!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.