Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा प्रशासन का ऐतिहासिक कीर्तिमान! 8.62 लाख से अधिक वोटर फॉर्म बांटकर रचा इतिहास; अब डिजिटाइजेशन और सत्यापन पर DC का महा-फोकस

गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा में 100% प्रपत्रों का वितरण संपन्न; आगामी 29 जुलाई तक डेटा अपलोडिंग पूरी कर 5 अगस्त को जारी होगी अंतिम त्रुटिरहित मतदाता सूची

July 19, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा प्रशासन का ऐतिहासिक कीर्तिमान! 8.62 लाख से अधिक वोटर फॉर्म बांटकर रचा इतिहास; अब डिजिटाइजेशन और सत्यापन पर DC का महा-फोकस
Share on FacebookShare on Twitter
  • मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गढ़वा ने पार किया अहम चरण, अब सत्यापन और डिजिटाइजेशन पर पूरा फोकस*

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। अभियान की प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक चरण को पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण, भरे हुए प्रपत्रों का संग्रह, उनका सत्यापन, डिजिटाइजेशन तथा ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य समानांतर रूप से तेज गति से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य 29 जुलाई 2026 तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित करना है।

अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) नियमित समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। वहीं, सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक गणना प्रपत्र का सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन अपलोड निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप पूरा हो।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिले ने अब तक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले में कुल 8,62,092 गणना प्रपत्रों, अर्थात 100 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 6,24,681 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 648 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 6,24,031 प्रपत्रों का सफल सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। यह प्रगति प्रशासनिक सक्रियता, प्रभावी मॉनिटरिंग और मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अभियान के दौरान विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान का कार्य भी निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप जारी है। अब तक जिले में ASDDF के 2,773, DSE (Demographic Similar Entries) के 11,680 तथा Uncollectable Forms के 9,683 Electors चिन्हित किए जा चुके हैं। इन सभी मामलों का निष्पादन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।

यदि विधानसभावार प्रगति पर नजर डालें तो 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता पंजीकृत हैं। यहां 4,26,661 गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण पूरा हो चुका है। साथ ही 2,90,912 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 407 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 2,90,503 प्रपत्रों का सफल सत्यापन किया जा चुका है।

वहीं, 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता सूचीबद्ध हैं। यहां भी 4,35,431 गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा 3,33,769 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 241 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 3,33,528 प्रपत्रों का सफल सत्यापन किया जा चुका है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही, अद्यतन और त्रुटिरहित रूप से दर्ज करना है, ताकि आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसी उद्देश्य से सभी बीएलओ को घर-घर जाकर समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने, प्रत्येक गणना प्रपत्र का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब भी बीएलओ घर पहुंचें, मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं का सक्रिय सहयोग ही शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

 

Related Posts

गढ़वा के शहरी बूथों पर वोटरों का महा-उत्सव! SIR-2026 विशेष कैंप में उमड़ी भारी भीड़; प्रपत्र जमा करने का अब 20 जुलाई को आखिरी मौका
Jharkhand

गढ़वा के शहरी बूथों पर वोटरों का महा-उत्सव! SIR-2026 विशेष कैंप में उमड़ी भारी भीड़; प्रपत्र जमा करने का अब 20 जुलाई को आखिरी मौका

July 19, 2026
कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता
Jharkhand

कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता

July 19, 2026
अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!

July 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के शहरी बूथों पर वोटरों का महा-उत्सव! SIR-2026 विशेष कैंप में उमड़ी भारी भीड़; प्रपत्र जमा करने का अब 20 जुलाई को आखिरी मौका
  • गढ़वा प्रशासन का ऐतिहासिक कीर्तिमान! 8.62 लाख से अधिक वोटर फॉर्म बांटकर रचा इतिहास; अब डिजिटाइजेशन और सत्यापन पर DC का महा-फोकस
  • कोडरमा की आधी आबादी ने भरी स्वावलंबन की ऊंची उड़ान! मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना बनी ढाल; कोई चला रही राशन दुकान तो कोई बनी साबुन निर्माता

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.