Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट के ‘महा-सत्यापन’ की सुपरफास्ट रफ्तार, 87% से ज्यादा काम पूरा! 29 जुलाई तक ‘मिशन मोड’ में प्रशासन; 5 अगस्त को फाइनल लिस्ट

8.62 लाख मतदाताओं में से 7.50 लाख के घरों तक पहुंचे बीएलओ; गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का काम अंतिम दौर में; उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने की जन-सहयोग की भावुक अपील

July 10, 2026
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में गढ़वा की तेज़ रफ्तार
  • 87.09% गणना प्रपत्रों का वितरण पूर्ण, 29 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

************
गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

अभियान के तहत बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण तथा आवश्यक दस्तावेजों का संकलन कर रहे हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि 29 जुलाई 2026 तक अभियान से जुड़े सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप किया जा सके।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर अभियान की प्रगति पर सतत निगरानी रख रहे हैं। वहीं, सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करा रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 957 ईपी पार्ट्स (100 प्रतिशत) का डाउनलोड एवं प्रिंट कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके बाद बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य लगातार जारी है।

अब तक जिले में 7,50,779 गणना प्रपत्र, अर्थात 87.09 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। इनमें से 1,70,070 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 399 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 1,69,671 प्रपत्रों का सफलतापूर्वक सत्यापन पूरा किया जा चुका है। यह अभियान की तीव्र गति एवं प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की प्रगति

80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 मतदाता पंजीकृत हैं। यहां अब तक 3,43,836 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही 82,592 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 228 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 82,364 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।

81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रगति

81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,35,431 मतदाता सूचीबद्ध हैं। यहां 4,06,943 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। इनमें से 87,478 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 171 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 87,307 प्रपत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है।

मैपिंग कार्य भी तेज़ी से जारी

मतदाता विवरण के डिजिटाइजेशन के साथ-साथ मैपिंग एवं प्रोजेनी मैपिंग का कार्य भी निरंतर प्रगति पर है। अब तक जिले में 71,396 प्रपत्रों की मैपिंग तथा 95,957 प्रोजेनी मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जबकि केवल 2,318 प्रपत्रों की मैपिंग शेष है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही, अद्यतन एवं त्रुटिरहित रूप से सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी चुनाव के लिए पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसके लिए सभी बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर कार्य पूरा करने, प्रत्येक गणना प्रपत्र का सत्यापन करने तथा समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ आपके घर आएं, तो उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि “जनभागीदारी से ही शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण संभव है। प्रत्येक नागरिक का सहयोग लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।”

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 28, 2026
जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
Jharkhand

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस

July 28, 2026
जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख
Jharkhand

जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

July 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
  • जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.