गया : गया जंक्शन का पुनर्विकास 299 करोड़ की लागत से किया जाएगा। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑनलाइन के जरिए किया। शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी व पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार शामिल हुए।
मौके पर गया जंक्शन के बाहरी परिसर में एक भव्य पंडाल बनाया गया। जहां भारी संख्या में गयावासी एवं गया जंक्शन पहुंचे यात्री भी शामिल हुए। वहीं कई स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास जक्शन बनाने के उद्देश्य इसका चयन किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इसे ऐतिहासिक छन बताया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने के बाद यहां पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने मांग किया है कि गया जंक्शन के बाहर भगवान बुद्ध, मंगला गौरी का चित्र उकेरी जाए, ताकि गया धार्मिक नगरी के रूप जो पहचान है वो और बना रहे।