Saturday, April 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गिरिडीह बस हादसा : अब तक 5 लोगों के मरने की पुष्टि, डीसी ने दिए जांच के आदेश

August 6, 2023
in Jharkhand
गिरिडीह बस हादसा : अब तक 5 लोगों के मरने की पुष्टि, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह : रांची से गिरिडीह आ रही यात्रियों से भरी बाबा सम्राट बस के बराकर नदी में गिरने से अब तक पांच लोगों के मौत हो चुकी है। जिसकी पुष्टि गिरिडीह डीसी ने रविवार को की। साथ ही उपायुक्त ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। बताया कि एसडीएम और डीएसपी जांच रिपोर्ट 15 दिनों में सौपेंगे।

इनकी हुई मौत

बताया गया कि घटना में गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड के रहने वाले संतोष अग्रवाल व मोहलीचुंवा के रहने वाले मानिकचन्द साव, राजेन्द्र नगर के रहने वाले सौरभ सिन्हा व हजारीबाग के रहने वाले अनिल कुमार एवं बस के खलासी की मौत हो गयी। हादसे में करीब 20 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में बस चालक टिंकू मंडल भी है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हुई है। कई घायलों को बाहर रेफर किया गया है।

बाइक को बचाने में बस नदी में जा गिरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सम्राट बस (जेएच 07एच 2906) यात्रियों को लेकर तेज रफ्तार से गिरिडीह आ रही थी। बराकर पुल के पास एक बाइक सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में बस रेलिंग तोड़ कर नदी में जा गिरी। नदी के पास होटल में खाना खा रहे कांवरिये व आसपास के ग्रामीण तुरन्त राहत कार्य में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य को गति प्रदान की। कई जेसीबी लगाकर देर रात बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व संस्था के लोगों ने राहत कार्य में किया सहयोग

सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और समाज सेवी संस्थाओं के लोग भी पहुंच कर राहत कार्य में सहयोग किया। घटना की सूचना मिलते ही केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों को सांत्वना देने के साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त
  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.