गिरिडीह : 22 हाथियों के झुंड ने गिरिडीह के सदर प्रखंड के 3 पंचायत में जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने सदर प्रखंड क्षेत्र के बजटो, सिंदवरिया और बदगुंदा पंचायत में फसलों को क्षति पहुंचाया है। सबसे पहले हाथियों का झुंड शनिवार की शाम लगभग 7ः00 बजे बढ़ाकर नदी को पार कर सिंदवरिया पंचायत के जेनुगुरहा गांव पहुंचा। यहां पर कुछ किसानों के खेत में लगे जेठूवा फसल को हाथी चट कर गए।
इसके बाद हाथी बजटो पंचायत के सिमरिया गांव में आ धमके यहां पर अनिल कुमार कुशवाहा, जानकी प्रसाद वर्मा, सोमवार महतो, बाबूलाल महतो, महेंद्र प्रसाद वर्मा, पार्वती देवी लाल प्रसाद वर्मा, प्रमिला देवी काजल देवी, सूर्य देव प्रसाद वर्मा के करीब 8 एकड़ में लगे तारबुज, कद्दू, मकई, करेला समेत कई फसलों को नष्ट कर दिया। वहीं मनरेगा द्वारा 16 एकड़ में लगे आम बागवानी का घेराव किए गए चारदीवारी और तार को पूरी तरह नष्ट कर दिया। हाथियों के झुंड से इलाके में दहशत का माहौल है।









