Wednesday, May 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने लापरवाह पदाधिकारियों के खिलाफ शुरू की सख्ती, सरिया थानेदार को किया सस्पेंड

August 2, 2023
in Jharkhand
गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने लापरवाह पदाधिकारियों के खिलाफ शुरू की सख्ती, सरिया थानेदार को किया सस्पेंड
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह : गिरिडीह के एसपी दीपक शर्मा ने पदभार संभालते ही लापरवाह पदाधिकारियों के खिलाफ सख्ती भी शुरू कर दी है। एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में सरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सरिया-बगोदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम के गंभीर प्रकृति के लंबित कांडों की समीक्षा के उपरांत दी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

एसपी ने की गंभीर कांडों की समीक्षा

बताया जाता है कि एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ नौशाद आलम ने सरिया थाना में अंकित गंभीर कांडों की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि लूट, डकैती, शस्त्र अधिनियम से सम्बन्धित कांड का प्रभार सरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य ने ग्रहण तो किया लेकिन अग्रतर कार्रवाई नहीं की। इसके साथ ही अद्यतन कांड दैनिक भी समर्पित नहीं किया गया। ऐसे में एसडीपीओ सरिया-बगोदर ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। इस अनुशंसा पर एसपी दीपक ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी संतोष को निलंबित कर दिया। एसपी ने ससमय कांड दैनिक समर्पित नहीं करने तथा में अनुसन्धान में शिथिलता बरतने को खेदजनक बताया है।

पदभार संभालते ही एसपी ने की थी समीक्षा

यहां बता दें कि पदभार संभालने के बाद एसपी ने मंगलवार को पुलिस पदाधिकारियों संग अपराध की समीक्षात्मक बैठक की थी। इस बैठक में पुराने व लंबित कांड की समीक्षा की थी। इस बैठक में ही एसपी ने साफ कहा था कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक के दूसरे दिन ही एसपी ने पहली अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

Related Posts

जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
Jharkhand

जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”

May 12, 2026
सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”
Jharkhand

सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

May 12, 2026
अन्नदाताओं के लिए ‘एक्शन मोड’ में कृषि मंत्री: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, सूखे से निपटने के लिए तैयार हुआ झारखंड का ‘कंटिंजेंट प्लान’
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए ‘एक्शन मोड’ में कृषि मंत्री: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, सूखे से निपटने के लिए तैयार हुआ झारखंड का ‘कंटिंजेंट प्लान’

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
  • जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
  • सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.