गिरिडीह : जिला से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां दबंगों की धमकी से डरी सहमी महिला ने गांव छोड़ दी है। वो पिछले 4 महीने से अपनी जान बचाने के लिए गांव से दूर छिप कर रह रही हैं। दंबगों ने महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगाया है। यह मामला गिरिडीह के धनवार प्रखंड के बभनी गाँव के चारखियाबर टोला का है।
यहां महिला पर गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग डायन बिसाही का आरोप लगा कर प्रताड़ित एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अपनी जान बचाने के लिए महिला ने अपने घर को छोड़ कर अपने रिश्तेदारों के यहाँ छिपी फिर रही हैं। महिला ने थाना से लेकर एसपी तक को आवेदन दी है, फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।










