Wednesday, September 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

YouTube पर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, अब 500 सब्सक्राइबर्स होने पर भी होगी कमाई

June 15, 2023
in National, Top News
youtube
Share on FacebookShare on Twitter

YouTube पर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर है। अब 500 सब्सक्राइबर्स होने पर भी होगी कमाई। वो कैसे? वो ऐसे कि यूट्यूब ने प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स के लिए कमाई के एक नया जरिया निकाला है। अब चाहें आप नए खिलाड़ी हो या फिर पुराने, आपकी वीडियोज के लिए भी यूट्यूब आपको पैसे देगा। आइए जानते हैं यूट्यूब पर आप किस तरह से कमाई कर सकते हैं।

कम सब्सक्राइबर्स वाले यूजर्स कैसे कमाएं पैसा?

दरअसल यूट्यूब पर पैसा कमाने का तरीका अब बेहद आसान हो गया है। यूट्यूब मोनेटाइजेशन के प्रॉसेस को आसान बना रहा है। यूट्यूब चैनल के जरिए पैसा कमाने के लिए जरूरी नहीं होगा कि, चैनल पर लाखों- करोड़ों सब्सक्राइबर्स हों। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूट्यूब चैनल पर अगर यूजर के 500 सबस्क्राइबर्स हैं तो भी चैनल मॉनेटाइज करवाया जा सकता है।

90 दिनों में 3 ही वीडियो डाल कर कमा सकते हैं पैसा

इसके अलावा, जरूरी नहीं कि हर महीने आपको ढेरों वीडियो डालनी हो। यूट्यूब की नई पॉलिसी के मुताबिक अब केवल पिछले 90 दिनों में 3 ही वीडियो डाल कर पैसा कमाया जा सकता है। एक साल में 3000 वॉचिंग के घंटे या 90 दिनों में 30 लाख शॉर्ट्स व्यू तो भी कमाई की जा सकेगी। बता दें ये नियम पहले और कड़े थे।

यूट्यूब ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि पिछले साल हमने बताया था कि हम YouTube Partner Program (YPP) के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं, ताकि हम क्रिएटर्स की यूट्यूब पर पैसा कमाने में मदद कर सकें। अगर आप इस बात को भूल गए हैं, तो बता दें हाल ही में हमने YPP एलिजिबिलिटी को एक्सपेंड किया है, ताकि हम उसमें शॉर्ट्स क्रिएटर्स को जोड़ सकें।

नई सर्विस किन देशों में हुई शुरू?

इस नई YPP सर्विस को यूट्यूब US, UK, Canada, Taiwan और South Korea में रोलआउट कर रहा है। जल्द ही YPP एक्सेस को सभी देशों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

फंडिंग के लिए किन बातों का रखें ख्याल

जो क्रिएटर्स इस सुविधा के लिए एलिजिबल हैं, वो YPP के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जब वो अपने 500 सब्सक्राइबर्स की रीच क्रॉस कर लेंगे और 90 दिनों के अंदर 3 पब्लिक अपलोड्स कर लेंगे। या फिर उनकी वीडियो को 3000 से ज्यादा लोगों ने देखी हो या फिर Shorts में 90 दिनों के अंदर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हों। नए पार्टनर्स फैन फंडिंग के लिए मेंबरशिप, सूपर चैट, सूपर स्टीकर्स, सूपर थैंक्स जैसे चैनल के एक्सेस को अनलॉक कर देंगे। ताकि यूजर्स अपने ही प्रोडक्ट को यूट्यूब शॉपिंग के जरिए प्रमोट कर सके।

जिन देशों में ये सर्विस उपलब्ध है वो क्रिएटर्स YPP के लिए अप्लाई और बेनिफिट्स को अनलॉक कर सकते हैं। ताकि वो शॉपिंग के दौरान प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकें और फंडिंग फीचर का फायदा उठा सकें।

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’

September 29, 2026
रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
Jharkhand

रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार

September 28, 2026
नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल
Jharkhand

नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

September 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
  • रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
  • नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.