Desk. फ्लाइट में बीड़ी पीने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवर को अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहे यात्री ने फ्लाइट के टॉयलेट में बीड़ी पी ली। इस आरोपी में आरोपी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पहली बार फ्लाइट में चढ़ा था।
आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई, जो राजस्थान के पाली के मारवाड़ का रहने वाले हैं। वह किसी रिश्तेदार के निधन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बेंगलुरु जा रहे थे। वह पहली बार फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे। उसने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर स्मोकिंग करते हैं। प्लेन में भी ऐसा कर सकते हैं, यही सोचकर उन्होंने टॉयलेट में बीड़ी पी।
यह पहला मौका है जब KIA ने किसी को बीड़ी पीने के आरोप में अरेस्ट किया है। वहीं प्लेन में बैठने से पहले हर पैसेंजर का सिक्योरिटी चेक होता है। उस दौरान सिगरेट या बीड़ी का पता न लगा पाना बड़ी चूक है। वहीं 11 मार्च को भी एअर इंडिया के विमान में एक यात्री को सिगरेट पीते पकड़ा गया। लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक अमेरिकी यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था।









