Friday, August 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आईएचएम रांची के ग्रेजुएशन समारोह शामिल हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, बोले पेशेवर यात्रा में यहां से ली शिक्षा दिलाएगी पहचान

April 12, 2023
in Jharkhand, Top News
आईएचएम रांची के ग्रेजुएशन समारोह शामिल हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, बोले पेशेवर यात्रा में यहां से ली शिक्षा दिलाएगी पहचान
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, रांची में ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज मुझे इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, रांची के ग्रेजुएशन समारोह के अवसर पर आप सबके बीच सम्मिलित ओकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। यह स्नातकों एवं उनके परिजनों व शिक्षकों के साथ पूरे संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम, मैं उपाधिधारकों को उनकी उपलब्धि हेतु बधाई देता हूँ। आपने कड़ी मेहनत, समर्पण एवं अध्ययन के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए अपनी डिग्री अर्जित की है। अब आपको अपने व्यावहारिक जीवन में विभिन्न चुनौतियों का कुशलतापूर्वक सामना करने हेतु तैयार रहना है। आप अर्थव्यवस्था के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक आतिथ्य क्षेत्र में अपने अर्जित ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सक्षम बनें। मुझे आशा है। कि आप सभी ने यहां जो शिक्षा प्राप्त की है, वह निश्चित रूप से आपकी पेशेवर यात्रा में सहायक होगी।

राज्यपाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि संस्थान ने अपनी स्थापना के 4 वर्षों के अंतराल में बड़ी सफलता अर्जित की है। मुझे यह जानकर खुशी है कि संस्थान को 2021 में “Most Admired Hotel Management Institute of the year ” से सम्मानित किया गया। यह वर्ष 2022 में “होनहार संस्थानों” श्रेणी में सरकारी होटल प्रबंधन संस्थानों में नंबर 1 स्थान पर रहा। वर्ष 2023 में यह शीर्ष होटल प्रबंधन संस्थानों में सूचीबद्ध है। इसके अतिरिक्त, संस्थान के उल्लेखनीय उपलब्धि में से एक “इंटरनेशनल मिलेट ईयर 2023” को बढ़ावा देने हेतु झारखंड में स्थानीय ‘मडुआ चिल्का के क्षेत्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की सूची में दर्ज होना है।

उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर हर्ष है कि संस्थान निरंतर अपने सभी विद्यार्थियों को 100% प्लेसमेंट प्रदान करने में सक्षम रहा है। संस्थान के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि इसके विद्यार्थी न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में चयन किए जाते हैं। प्रिय विद्यार्थियों, आप पर समाज में सकारात्मक प्रभाव स्थापित करने की जिम्मेदारी है। आतिथ्य क्षेत्र में लोगों को एक साथ लाने, अविस्मरनीय अनुभव बनाने और सांस्कृतिक आदान- प्रदान को बढ़ावा देने की शक्ति निहित है। आतिथ्य पेशेवर के रूप में, आपके समक्ष लोगों के जीवन में बदलाव लाने एवं हमारे समाज में सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर है। मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप हमारे राज्य और देश में आतिथ्य क्षेत्र के विकास के लिए अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग करें। आतिथ्य हमारी अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इसका विकास व सफलता आपके महत्वपूर्ण योगदान पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा कि जैसा कि आप अपने करियर की शुरुआत करते हैं, याद रखें कि आप न केवल अपना प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, बल्कि आईएचएम रांची और हमारे झारखंड राज्य का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आप हमारे आतिथ्य के ब्राण्ड एम्बेसडर हैं और इसकी प्रतिष्ठा को बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने कहा, आज हमारा देश पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशिष्टता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है।

Related Posts

30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
Jharkhand

30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

August 27, 2026
श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना
Jharkhand

श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना

August 27, 2026
जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
  • श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना
  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.