Monday, March 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गुमला : 6 लाख के इनामी नक्सली खुदी मुंडा ने डीआईजी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

सरकार की आत्मसमर्पण नीति का मिलेगा लाभ

July 18, 2023
in Jharkhand, Top News
गुमला :  6 लाख के इनामी नक्सली खुदी मुंडा ने डीआईजी के समक्ष किया आत्मसमर्पण
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर खुदी मुंडा ने मंगलवार को पुलिस केंद्र गुमला में रांची जोन के डीआईजी अनूप बिरथरे और गुमला पुलिस प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। नक्सली के ऊपर कुल 6 लाख रुपैया का ही नाम था। ₹500000 झारखंड सरकार और ₹100000 एनआईए के द्वारा घोषित था।

माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर नक्सली का स्वागत

डीआईजी अनूप बिरथरे ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर नक्सली का स्वागत किया। साथ ही कहा कि नक्सली के परिजनों को इनाम की राशि के अलावा गुमला में 4 डिसमिल जमीन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, बच्चों को निशुल्क शिक्षा के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बचे हुए अन्य नक्सलियों से भी सरेंडर करने की अपील की।

पिछले 18 वर्षों से सक्रिय था नक्सली खुदी मुंडा, विभिन्न थानों में 50 मामले दर्ज

वहीं गुमला एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब, डीडीसी हेमंत कुमार सती, सीआरपीएफ के कमांडेंट खालिद खान ने भी नक्सली का स्वागत किया। नक्सली झारखंड राज्य के 3 जिले खूंटी, सिमडेगा और गुमला में पिछले 18 वर्षों से सक्रिय था और कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका था। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 50 मामले दर्ज है।

हथियारों की लूटपाट तथा कई नक्सली घटनाओं में रहा शामिल

नक्सली खुद ही मुंडा ने कहा कि 1996 में अपने चचेरे भाई पूर्व में माओवादी का सक्रिय सदस्य बॉबी मुंडा के लिए सामान पहुंचाने और पुलिस के आवागमन की सूचना देने का कार्य करता था। 1999 में चचेरा भाई के साथ लापुंग थाना क्षेत्र में हथियारों की लूटपाट तथा कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा। वर्ष 2001 में गिरफ्तार होकर जेल चला गया। जेल में बंद रहने के दौरान उग्रवादी संगठन के कई सदस्यों से जान पहचान हुई।

2009 में सिमडेगा क्षेत्र का बना सब जोनल कमांडर

2005 में जेल से बाहर आने के बाद पारिवारिक विवाद के कारण भाकपा माओवादी के कमांडर मनोज नगेसिया और सिलबेस्तर लकड़ा के संपर्क में आया और दस्ता के साथ रहने लगा। वर्ष 2008 में पालकोट कोलेबिरा सिमडेगा गुमला क्षेत्र का एरिया कमांडर बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2009 में रीजनल कमांडर सिलबेस्तर लकड़ा के द्वारा पालकोट सिमडेगा क्षेत्र का सब जोनल कमांडर बनाया गया। सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर मैंने सरेंडर किया।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न! 82 मॉडल स्कूलों के लिए 19 जिलों के 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा – 100 अंकों की MCQ आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न
  • गढ़वा प्रशासन ने की त्रुटियों की सुधार! राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, नामों और पदस्थापन में हुई गलतियों को तत्काल ठीक किया
  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.