Sunday, May 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

उपनयन संस्कार कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग, भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली

पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती, डॉक्टर ने पैर से निकाली गोली

June 1, 2023
in Bihar, Top News
nisha upadhyay
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। गोली पैर में लगी। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें गंभीर स्थिति में आनन-फानन में उपचार के लिए पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने गायिका का सफल ऑपरेशन किया और पैर से गोली निकाल दी है। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

उपनयन संस्कार में शामिल होने पहुंची थी निशा उपाध्याय

जानकारी के मुताबिक सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर पर उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय परफॉर्म कर रहीं थीं।

भोजपुरी गायिका के पैर में लगी गोली

बताया जाता है कि देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे अचेत होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी निजी वहां से पटना लेकर चले गए। इसकी सूचना उनके परिवार वालों को भी दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग भी पटना मैक्स हॉस्पिटल पहुंच गए। बता दें कि भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है। उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं।

मामले पर क्या बोले थाना प्रभारी ?

वहीं, इस घटना के बाद काफी हड़कंप मचा गया। उनके बहुत से जानने वाले लोग उनका हालचाल जानने पटना के मैक्स अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर जनता बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खां ने बताया कि थाने को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। अभी जानकारी मिलने पर इसकी तहकीकात की जा रही है।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश

May 10, 2026
उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
Jharkhand

उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

May 10, 2026
मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल
Jharkhand

मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

May 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश
  • उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
  • मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.