हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव में अदानी फाउंडेशन के द्वारा 70 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया है. इससे पहले भी अदानी फाउंडेशन टीवी के मरीजों को गोद ले चुकी है और उनके पोषण व नियमित रूप से दवाई का खर्च उठा रही है.
प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत आहार किट वितरण
गोंडल पुरा खनन परियोजना के अंतर्गत अदानी फाउंडेशन ने फिर एक बार 70 टीबी के मरीजों को गोद लिया है. प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी के मरीजों के बीच पोषक आहार किट का वितरण किया गया और इस अवसर पर बड़कागांव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अदानी फाउंडेशन एक बड़ा मापदंड स्थापित कर रही है ऐसी बहुत कम कंपनियां है जो इन मरीजों को गोद ले रही है।
पिछली बार भी 60 मरीजों को लिया था गोद
अदानी फाउंडेशन ने पिछले वर्ष भी ट्यूबरकुलोसिस बीमारी से पीड़ित 60 मरीजों को 6 महीने तक का संकेत दिया था। इस बार फाउंडेशन ने 70 ट्यूबरकुलोसिस बीमारी के मरीजों को पोषण किट दिया है। बता दें कि गोद लिए गए 60 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
ये भी पढ़े :- राजधानी रांची के सीसीएल कन्वेंशन सेंटर रोजगार मेला










