Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

हजारीबाग : महिला की निर्मम हत्या, लोगों ने जताई दुष्कर्म की आशंका, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

July 29, 2023
in Crime, Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग : जिला के कूद वार्ड नंबर 24 की रहने वाली एक महिला की बीती रात निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान मुनिया देवी (40 साल) के रूप में हुई है। शव देखकर लोगों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है उसके बाद उसकी हत्या की गई है।

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी घटना हो जाने से लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोग इसे प्रशासन की नाकामी बता रहे हैं। वहीं प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़कर फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

घटनास्थल पर पुलिस को मिले सबूत

कटकमदाग थाना प्रभारी डीके प्रजापति घटना की जानकारी के पश्चात तुरंत घटना स्थल पहुंचे और वहां मिले साक्ष्य को जांच के लिए इकट्ठा कर फोरेंसिक लैब भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया की जल्द ही मुजरिम को पकड़ लिया जाएगा और करवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी के बाद मृतिका के भाई भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मौके पर स्थानीय ग्रामीण के साथ-साथ कूद पंचायत के पूर्व मुखिया धीरज कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वार्ड नंबर 24 के वार्ड पार्षद दिलीप कुमार मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पिछले कई महीनों से नशा का केंद्र बन गया है। अपराधी छवि के लोग इधर आसपास घूमते रहते हैं। महिला बगल के ही घर में छठी का उत्सव में गई थी और रात करीब 10ः00 बजे वापस लौट रही थी। इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया।

Related Posts

झारखंड में मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न! 82 मॉडल स्कूलों के लिए 19 जिलों के 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा – 100 अंकों की MCQ आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न
Jharkhand

झारखंड में मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न! 82 मॉडल स्कूलों के लिए 19 जिलों के 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा – 100 अंकों की MCQ आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न

March 29, 2026
गढ़वा प्रशासन ने की त्रुटियों की सुधार! राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, नामों और पदस्थापन में हुई गलतियों को तत्काल ठीक किया
Jharkhand

गढ़वा प्रशासन ने की त्रुटियों की सुधार! राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, नामों और पदस्थापन में हुई गलतियों को तत्काल ठीक किया

March 29, 2026
रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.