रांची. HEC में ठेका श्रमिकों ने वेतन को लेकर मुख्यालय का घेराव कर दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले रांची के सांसद संजय सेठ और मैनेजमेंट के साथ बैठक में कंपनी के परमानेंट स्टाफ को 2 महीने का वेतन तो मिल गया, लेकिन ठेका श्रमिक, कासुअल स्टाफ को वेतन नहीं मिला है, जिससे नाराज होकर ये कर्मी बीते 2 दिनों से श्रमिक एचईसी मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हें बीते 14 महीने से वेतन नहीं मिला है।
कंपनी में करीब 60 प्रतिशत कर्मचारी काम छोड़ चुके हैं। पूंजी की कमी से कंपनी की हालत दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट रहा है। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। घर में राशन नहीं है। अब हम सब बीच में मझधार फंस गए हैं।