Wednesday, September 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

युवाओं के भविष्य पर बड़ा फैसला! CM हेमंत सोरेन से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल; कैबिनेट निर्णयों के लिए जताया आभार

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में कांग्रेस प्रभारियों और मंत्रियों ने की मुलाकात; TDPL परीक्षा रद्द करने से अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

August 19, 2026
in Jharkhand, Top News
युवाओं के भविष्य पर बड़ा फैसला! CM हेमंत सोरेन से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल; कैबिनेट निर्णयों के लिए जताया आभार
Share on FacebookShare on Twitter
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के० राजू , झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों ने की मुलाकात।
    ===========================

★ कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए निर्णयों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रति जताया आभार।
=================

 
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के० राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सभी ने 17 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में राज्य सरकार द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही इन निर्णयों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशील पहल की सराहना की। मौके पर उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी तथा उनके भविष्य को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता भी दूर होगी। मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के० राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है, आगे भी लेती रहेगी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं, जनहित एवं छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत संवाद हुआ। मौके पर माननीय मंत्री श्री इरफान अंसारी, माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, माननीय मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, माननीय विधायक श्री रामेश्वर उरांव, माननीय विधायक श्री प्रदीप यादव, माननीय विधायक श्री कुमार जयमंगल, माननीय विधायक श्री राजेश कच्छप, माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह, माननीय विधायक श्री नमन विक्सल कोनगाड़ी, माननीय विधायक श्री भूषण बाड़ा एवं माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts

मिलावटखोरों पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! रमकंडा में दुकानों पर सघन छापेमारी; 22 किलो जहरीली रंग वाली मिठाइयां मौके पर नष्ट
Jharkhand

मिलावटखोरों पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! रमकंडा में दुकानों पर सघन छापेमारी; 22 किलो जहरीली रंग वाली मिठाइयां मौके पर नष्ट

September 9, 2026
गढ़वा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का ऐलान; 15 व 16 सितंबर को मिलेगी सीधी नौकरी
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का ऐलान; 15 व 16 सितंबर को मिलेगी सीधी नौकरी

September 9, 2026
गढ़वा समाहरणालय में छाएगा सन्नाटा! दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की याद में शोक सभा; DC-SP समेत अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में छाएगा सन्नाटा! दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की याद में शोक सभा; DC-SP समेत अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

September 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मिलावटखोरों पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! रमकंडा में दुकानों पर सघन छापेमारी; 22 किलो जहरीली रंग वाली मिठाइयां मौके पर नष्ट
  • गढ़वा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का ऐलान; 15 व 16 सितंबर को मिलेगी सीधी नौकरी
  • गढ़वा समाहरणालय में छाएगा सन्नाटा! दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की याद में शोक सभा; DC-SP समेत अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.