Monday, June 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दावोस में गूंजेगा “जोहार”: CM हेमन्त सोरेन पहली बार आदिवासी नेता के रूप में करेंगे विश्व मंच पर धमक, झारखंड को निवेश का नया सुपरस्टार बनाएंगे!

07 जनवरी 2026: 19-23 जनवरी दावोस WEF में झारखंड का पहला प्रतिनिधिमंडल, “Growth in Harmony with Nature” थीम पर फोकस, क्रिटिकल मिनरल्स-पर्यटन-ईवी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स को न्योता

January 7, 2026
in Jharkhand, Top News
दावोस में गूंजेगा “जोहार”: CM हेमन्त सोरेन पहली बार आदिवासी नेता के रूप में करेंगे विश्व मंच पर धमक, झारखंड को निवेश का नया सुपरस्टार बनाएंगे!
Share on FacebookShare on Twitter
  • दावोस में पहली बार गूंजेगा झारखण्ड से जोहार*
  • पहली बार दावोस में एक आदिवासी जनप्रतिनिधि के रूप में हेमन्त सोरेन की दर्ज होगी उपस्थिति*
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विश्व के टॉप निवेशकों को झारखण्ड आने का मिलेगा न्योता*
  • झारखण्ड के समृद्ध प्राकृतिक संपदा से रूबरू होंगे विश्व भर के निवेशक 
    ================

यह पहला अवसर होगा, जब 19 से 23 जनवरी 2026 तक दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में झारखण्ड से “जोहार” की गूंज सुनाई देगी एवं एक आदिवासी जनप्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति दर्ज होगी। झारखण्ड इसके जरिए क्रिटिकल मिनरल्स, खनन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चर, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल और ऑटोमोबाइल, अक्षय ऊर्जा, वस्त्र निर्माण, पर्यटन और वनोत्पाद जैसे क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं और सरकार से मिलने वाले सहयोग की जानकारी साझा करने के प्रयासों को तेज करते हुए विजन 2050 की ओर कदम बढ़ा रहा है। यही वजह है कि इन कदमों को मजबूती देने, झारखण्ड को विश्व पटल पर लाने एवं देश में अग्रणी राज्यों में झारखण्ड को शामिल करने के लिए झारखण्ड का प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड स्थित दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में शामिल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की दावोस यात्रा का उद्देश्य निवेश की संभावनाओं से लबरेज झारखण्ड को एक प्रमुख निवेश का गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना, वैश्विक उद्योग जगत के शीर्ष लोगों के साथ संवाद स्थापित करना और राज्य के फोकस एरिया में निवेश के नए अवसरों को आगे बढ़ाना है। इस दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ निवेश के प्रस्तावों पर चर्चा तथा झारखण्ड की छवि को infinite opportunity state के रूप में प्रस्तुत करने पर विशेष फोकस रहेगा।

  • देश का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं अन्य राज्य भी हैं साथ

इस बैठक में भारत की ओर से केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल एवं अन्य राज्यों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा। इस बैठक के लिए इंडिया पवेलियन में केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड समेत देश के छह राज्यों को चुना गया है। झारखण्ड *GROWTH IN HARMONY WITH NATURE* के थीम के साथ इस बैठक में मौजूद रहेगा। बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं, इसके अतिरिक्त दुनिया भर के करीब 130 देशों के लगभग 3,000 प्रतिनिधि दावोस 2026 में भाग लेंगे। विश्व आर्थिक मंच 2026 का विषय “ए स्पिरिट ऑफ डायलॉग” और “अनलॉकिंग न्यू सोर्सेस ऑफ ग्रोथ” रखा गया है, जिसके अंतर्गत वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

  • क्या है विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन

विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन को व्यापक रूप से सबसे प्रभावशाली वैश्विक मंचों में से एक माना जाता है। यह मंच विभिन्न देशों के प्रमुख, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और वित्तीय संस्थानों को आर्थिक, तकनीकी, व्यापारिक और रणनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाता है। राज्य सरकार का मानना ​​है कि इस मंच पर झारखण्ड की उपस्थिति वैश्विक उद्योगपतियों और निर्णयकर्ताओं के साथ सीधे संवाद स्थापित करने में सहायक होगी और इससे राज्य में आर्थिक विकास, भावी पीढ़ी को वैश्विक चुनौतियों को समझने एवं रोजगार सृजन को गति मिल सकती है।

Related Posts

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
Jharkhand

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”

June 22, 2026
परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
Jharkhand

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

June 21, 2026
“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
Jharkhand

“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

June 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
  • “एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.