Sunday, April 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का बड़ा कदम: झारखंड के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को सौंपा 1-1 करोड़ का चेक!

राज्य सरकार की संवेदनशील पहल, दुर्घटना में मृत कर्मियों के परिवारों को आर्थिक सहायता, परिजनों ने जताया आभार।

August 28, 2025
in Jharkhand, Top News
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का बड़ा कदम: झारखंड के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को सौंपा 1-1 करोड़ का चेक!
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विभिन्न दुर्घटना में दिवंगत हुए राज्य सरकार के तीन कर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा।
=========================
★ राज्य सरकार दिवंगत कर्मियों के परिजनों के साथ सदैव खड़ी रहेगी

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में विभिन्न दुर्घटना में दिवंगत हुए राज्य सरकार के तीन कर्मी कांस्टेबल स्व० अजीत कुमार (जिला पुलिस बल गुमला), आरक्षी स्व० अनिल कुमार झा (जिला पुलिस बल सरायकेला) एवं शिक्षक स्व० सुशील कुमार मरांडी (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) जिला जामताड़ा के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार में सेवारत वैसे कर्मी जो सेवा में रहते हुए किसी भी दुर्घटना में दिवंगत हुए हैं उनके परिजनों के साथ हमारी सरकार सदैव खड़ी है। दिवंगत कर्मियों के परिजनों को ससम्मान उनका पूरा हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सम्मानपूर्वक प्रदान किया गया है।

  • दिवंगत कर्मियों के आश्रितों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मौके पर दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया। दिवंगत कर्मियों के आश्रितों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। मुख्यमंत्री महोदय को आज हमसभी आश्रित परिजन धन्यवाद देते हैं। राज्य सरकार के प्रयास से आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज योजना के अंतर्गत हम सभी आश्रित परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए राशि का आकस्मिक लाभ प्रदान किया गया है, इस राशि के प्राप्त होने से परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से झारखंड के हेड एवं महाप्रबंधक श्री विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक प्रशासनिक कार्यालय रांची श्री मनोज कुमार तथा मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026
जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Jharkhand

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.