Sunday, April 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में मांस उद्योग की नई क्रांति! ICAR-NMRI हैदराबाद और पशुपालन विभाग के बीच ऐतिहासिक MoU – रांची की बेकन फैक्ट्री का पुनरुद्धार, आधुनिक प्रसंस्करण तकनीक और हजारों रोजगार का रास्ता खुला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में हस्ताक्षरित समझौता – मूल्यवर्धन, अंतरराष्ट्रीय मानक, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण केंद्र की संभावना; मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

March 13, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड में मांस उद्योग की नई क्रांति! ICAR-NMRI हैदराबाद और पशुपालन विभाग के बीच ऐतिहासिक MoU – रांची की बेकन फैक्ट्री का पुनरुद्धार, आधुनिक प्रसंस्करण तकनीक और हजारों रोजगार का रास्ता खुला
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद तथा पशुपालन निदेशालय , झारखंड के बीच रांची में बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार और मांस प्रसंस्करण क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न।
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस और पॉल्ट्री अनुसंधान संस्थान (ICAR-NMRI), हैदराबाद, और पशुपालन निदेशालय, कृषि, पशुपालन एवं सहयोग विभाग, झारखंड सरकार के बीच रांची स्थित बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार और झारखंड में मांस प्रसंस्करण क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए परामर्श सेवाओं हेतु आयोजित एक सहमति पत्र (MoU) हस्ताक्षर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हस्ताक्षरित यह ऐतिहासिक समझौता झारखंड में पशुपालन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और राज्य की मांस प्रसंस्करण क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एमओयू राज्य सरकार द्वारा संचालित पशुपालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को मजबूत करने एवं राज्य के पशुधन क्षेत्र में मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

  • आधुनिक प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी को मिलेगा बढ़ावा

ICAR-NMRI के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एम. मुथुकुमार ने कहा कि यह सहयोग आधुनिक प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों और वैज्ञानिक प्रथाओं को पेश करके झारखंड के मीट क्षेत्र को बदलने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बेकन फैक्ट्री का पुनरुद्धार राज्य में मांस प्रसंस्करण के क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा, जिससे किसानों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं सभी को लाभ होगा। ICAR-NMRI के साथ हमारा सहयोग तकनीकी उत्कृष्टता और स्थानीय विकास के बीच एक आदर्श संतुलन है।

  • MoU के मुख्य उद्देश्य:-

▪️ रांची में बेकन फैक्ट्री के आधुनिकीकरण और पुनरुद्धार के लिए तकनीकी विशेषज्ञता।
▪️झारखंड में व्यापक मांस प्रसंस्करण बुनियादी ढांचे का विकास।
▪️मांस प्रसंस्करण में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का कार्यान्वयन।
▪️मीट क्षेत्र में स्थानीय उद्यमियों और श्रमिकों के लिए क्षमता निर्माण।
▪️ मांस प्रसंस्करण क्षेत्र में विशिष्ट तकनीकी कोर्स हेतु प्रशिक्षण केंद्र की संभावना का निर्धारण।
▪️पूरे राज्य में वैज्ञानिक पशुपालन प्रथाओं को बढ़ावा देना।

इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, निदेशक पशुपालन श्री आदित्य कुमार आनंद सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल
  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त
  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.