Tuesday, April 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

मैथन, नेतरहाट, पतरातू, चाईबासा, दुमका, रांची और मसानजोर तर्ज पर विकास की रूपरेखा – मुख्यमंत्री बोले: "इको-टूरिज्म रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम बनेगा"

March 17, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक संपन्न।
=========================
★ राज्य में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं

★ वन, पर्यटन एवं जल संसाधन विभाग समन्वय बनाकर इको टूरिज्म स्थलों का करें चयन

★ इको टूरिज्म रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जहां-जहां इको टूरिज्म के विकास की बेहतर संभावनाएं हैं उन स्थलों को चिन्हित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने वन, पर्यटन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीनों विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर राज्य में इको टूरिज्म के विकास हेतु बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक राज्य है। झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के भीतर जिन चिन्हित स्थलों पर इको टूरिज्म विकसित होंगे वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा साथ ही प्रकृति की संरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

  • निर्धारित समयसीमा के भीतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इको टूरिज्म की संभावनाओं वाले स्थलों का चयन कर वहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जाने पर विशेष बल दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने इको टूरिज्म के बढ़ावा एवं विकास को लेकर मैथन, नेतरहाट, पतरातू, चाईबासा, दुमका, रांची सहित कई स्थलों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मसानजोर के तर्ज पर पतरातू में भी इको टूरिज्म विकास किए जाने को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इको टूरिज्म विकास की समग्र कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयसीमा के भीतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

  • इको टूरिज्म रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इको-टूरिज्म न केवल राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकता है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास का एक सशक्त माध्यम भी बन सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों, वन क्षेत्रों, नदियों, जलाशयों और पहाड़ी इलाकों को चिन्हित कर वहां पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए पर्यटन सुविधाओं का विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री अबू बकर सिद्दीकी, सचिव,जल संसाधन विभाग श्री प्रशांत कुमार, सचिव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री मुकेश कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं (HoFF) श्री संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक श्री एस०आर० नटेश सहित Ecotourism Society of India के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Posts

09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल
Jharkhand

09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल

April 5, 2026
धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त
Jharkhand

धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त

April 3, 2026
मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश

April 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित! 07 अप्रैल का कार्यक्रम रद्द, प्रशासन ने जताया खेद – नई तारीख शीघ्र घोषित होगी
  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल
  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.