Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

CM हेमन्त सोरेन का मुरगुनी में धमाका: “22 हजार हेक्टेयर में पानी पहुंचेगा, जनवरी से ही शुरू होगी सिंचाई, बाकी काम कल तक पूरा करो!”

24 नवंबर 2025: दुमका की सिद्धेश्वरी नदी पर 1313 करोड़ की मेगा लिफ्ट परियोजना का निरीक्षण, 80% काम पूरा, CM ने ठेकेदार को फटकार लगाई—“हर खेत तक पानी मेरा वादा है!”

November 26, 2025
in Jharkhand, Top News
CM हेमन्त सोरेन का मुरगुनी में धमाका: “22 हजार हेक्टेयर में पानी पहुंचेगा, जनवरी से ही शुरू होगी सिंचाई, बाकी काम कल तक पूरा करो!”
Share on FacebookShare on Twitter

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुमका जिला अंतर्गत रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण
===============

◆ मुख्यमंत्री ने इस मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के शेष बचे कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश
===============

◆ मुख्यमंत्री ने कहा – मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना बहुउपयोगी होगी साबित, सिद्धेश्वरी नदी के पानी का होगा पूर्ण सदुपयोग
===============

● हर खेत तक पानी पहुंचे, इसी सोच के साथ सिंचाई सुविधाओं का कर रहे विस्तार

● आधुनिक तकनीक आधारित सिंचाई परियोजनाओं को अमल में लाने का हो रहा प्रयास

—————————–श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

हर खेत तक पानी पहुंचे, इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन राज्यभर में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इस कड़ी में आधुनिक तकनीक आधारित कई मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं की जो नींव रखी गई है, उसमें एक अति महत्वपूर्ण योजना है- मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना। मुख्यमंत्री ने आज दुमका जिला अंतर्गत रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान विधायक श्री आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार और सचिव श्री प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।

  • तय समय सीमा में पूरी हो परियोजना

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि यह मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना दुमका के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे इस जिले की मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के 22 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर सिंचाई की सुविधा पहुंचाई जानी है। ऐसे में इस मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करें, ताकि किसानों को यह समर्पित कर सकें।

  • पानी का पूर्ण सदुपयोग हो

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मसलिया- रानेश्वर मेगा सिंचाई परियोजना की योजना को इस तरह से धरातल पर उतारा जा रहा है ताकि यह बहुउपयोगी साबित हो। इससे जहां एक बड़े इलाके में पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं नदी में ज्यादा पानी होने पर उसे तालाबों और जलाशयों में भी डाइवर्ट किया जा सकेगा। इसके चालू होने से यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ऐसे में इस मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के जरिए सिद्धेश्वरी नदी के जल का पूरा सदुपयोग करने की जिस सोच के साथ राज्य सरकार ने यह योजना बनाई है, वह हकीकत में पूरी होनी चाहिए।

  • निर्माण कर रही कंपनी ने कहा – लगभग 80 प्रतिशत काम हो चुका है पूर्ण

मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निर्माण कर रही एल. एंड टी. कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। इसके तहत एक बैराज बनाया जा रहा है, जो लगभग तैयार है। जबकि कुल 15 गेटों का भी 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है । वहीं, तीन पंप हाउस में एक पूर्ण हो चुका है और दो का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ इसमें पांच डिलीवरी चैंबर बनाए जा रहे हैं, जिसमें तीन पूरे हो चुके हैं जबकि दो चैंबर भी बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि अगले वर्ष जनवरी तक लगभग 6400 हेक्टेयर भूमि पर भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

  • 22,283 हेक्टेयर भूमि में पटवन के लिए पहुंचेगा पानी

मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना राज्य सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। सिद्धेश्वरी नदी पर बन रही इस मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के जरिए मसलिया प्रखंड के 15 पंचायत और रानेश्वर प्रखंड के चार पंचायत के अंतर्गत आने वाले 226 गांवों के 22,283 हेक्टेयर भूमि में भूमिगत पाइपलाइन के जरिए पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 1313 करोड़ रुपए की लागत वाली मसलिया- रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का नवंबर- 2022 में शिलान्यास किया था।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.