Tuesday, February 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में विजेता टीम से मुलाकात

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम को बधाई और सम्मान

January 28, 2025
in Jharkhand, Sports, Top News
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में विजेता टीम से मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन- 2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की बैंड टीम ने की मुलाकात।
=================
◆ मुख्यमंत्री ने बैंड टीम में शामिल सभी छात्राओं को शानदार उपलब्धि के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं, किया सम्मानित।
=================
◆ मुख्यमंत्री ने बैंड टीम से कहा- आप सभी ने अपने प्रदर्शन से देश में झारखंड का नाम किया है रौशन
=====================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज नई दिल्ली में 24-25 जनवरी को आयोजित नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन-2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की बैंड टीम में शामिल छात्राओं ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर के इस बैंड कॉम्पटीशन के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने बैंड टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने बैंड कॉम्पटीशन के जरिए अपनी प्रतिभा को पूरे देश के समक्ष पेश कर झारखंड का नाम रौशन किया है। उन्होंने बैंड टीम के सभी सदस्यों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

बच्चे -बच्चियों की प्रतिभा निखारने और प्रदर्शन हेतु बेहतर प्लेटफॉर्म देने के लिए प्रतिबद्ध

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वे अलग-अलग क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखार कर सामने ला सकें। यहां के बच्चे-बच्चियों को बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए भी सरकार योजना पर तरीके से कार्य कर रही है। बच्चों के एक्स्पोज़र के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में भी बैंड डिस्प्ले का किया प्रदर्शन

विदित हो कि नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली इस टीम के द्वारा नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी बैंड डिस्प्ले किया गया। झारखंड के लिए पहला मौका था जब नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में यहां की कोई बैंड टीम शामिल हुई हो। इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री शशि रंजन, स्टेट नोडल अफसर श्री धीरसेन सोरेंग, फिजिकल एजुकेशन शिक्षक श्रीमती निशा पन्ना, प्रशिक्षक श्री प्रेम राणा, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ के श्री जरनैल सिंह और श्री अमरवीर सिंह मौजूद थे।

Related Posts

Jharkhand

गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!

February 16, 2026
गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!

February 16, 2026
23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!
Jharkhand

23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

February 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!
  • गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
  • 23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.