Tuesday, September 16, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दिशोम गुरु को सम्मान: हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय युवा शक्ति की मुलाकात, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न और प्रतिमा की मांग!

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने 5-7 सितंबर की नेमरा-रांची पदयात्रा की जानकारी दी, शिबू सोरेन की स्मृति में कांके या हटिया डैम पर प्रतिमा की अपील।

September 16, 2025
in Jharkhand, Top News
दिशोम गुरु को सम्मान: हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय युवा शक्ति की मुलाकात, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न और प्रतिमा की मांग!
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल पर विगत 5 से 7 सितंबर तक स्मृति शेष- स्व० दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक पदयात्रा कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्मृति शेष- दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी के त्याग, समर्पण, नशा उन्मूलन के प्रयासों एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता सहित समाज सुधारक के रूप में किए गए कार्यों को को याद करना था। मुख्यमंत्री के समक्ष राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के सपूत स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी को भारत रत्न से अलंकृत कराने हेतु राज्य सरकार से पहल करने का आग्रह किया तथा राँची के कांके डैम या हटिया डैम के निकट स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने का निवेदन किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि यह निर्णय न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारतवर्ष के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को सम्मानित करेगा। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी के पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी भेंट की।

मौके पर “राष्ट्रीय युवा शक्ति”के अध्यक्ष श्री उत्तम यादव, श्री दुर्गा चरण, श्री सावन लिंडा, श्री शैलेश नंद तिवारी, श्री उमेश साहू, श्री नितेश वर्मा, श्री सोनू गुप्ता, श्री रोहित यादव, आर्यन मेहता, श्री रितेश गुप्ता, श्री रंजन करमाली, श्री प्रेम प्रतीक बमबारी, श्री छोटू बेदीया, श्री अनुराग तिर्की, श्री आयुष गोप, श्री प्रेम साहू,श्री रामप्रवेश गुप्ता, श्री निलेश महतो, श्री आर्यन गुप्ता, श्री विशाल साहू उपस्थित थे।

Related Posts

झारखंड के भविष्य को सशक्त बनाएं: हेमन्त सोरेन ने 301 सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Jharkhand

झारखंड के भविष्य को सशक्त बनाएं: हेमन्त सोरेन ने 301 सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र

September 16, 2025
गढ़वा में NSAP पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण: उपायुक्त ने पारदर्शिता और जनभागीदारी को दिया बढ़ावा
Jharkhand

गढ़वा में NSAP पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण: उपायुक्त ने पारदर्शिता और जनभागीदारी को दिया बढ़ावा

September 16, 2025
झारखंड में हरियाली की पहल: ARIPSO परिवार ने JAP-10 में वृक्षारोपण कर बिखेरी पर्यावरण संरक्षण की खुशबू!
Jharkhand

झारखंड में हरियाली की पहल: ARIPSO परिवार ने JAP-10 में वृक्षारोपण कर बिखेरी पर्यावरण संरक्षण की खुशबू!

September 15, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • दिशोम गुरु को सम्मान: हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय युवा शक्ति की मुलाकात, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न और प्रतिमा की मांग!
  • झारखंड के भविष्य को सशक्त बनाएं: हेमन्त सोरेन ने 301 सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र
  • गढ़वा में NSAP पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण: उपायुक्त ने पारदर्शिता और जनभागीदारी को दिया बढ़ावा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.