Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नए साल में CM हेमन्त सोरेन के दरबार में अफसरों की भीड़: “2026 में झारखंड को देश का टॉप राज्य बनाएंगे, सबका साथ-सबका विकास!”

06 जनवरी 2026: रांची में प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों ने नववर्ष बधाई दी, मुख्यमंत्री ने संकल्प दोहराया—“नई ऊर्जा से राज्य की विकास यात्रा को मील का पत्थर बनाएंगे”

January 6, 2026
in Jharkhand, Top News
नए साल में CM हेमन्त सोरेन के दरबार में अफसरों की भीड़: “2026 में झारखंड को देश का टॉप राज्य बनाएंगे, सबका साथ-सबका विकास!”
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट, सभी ने मुख्यमंत्री को दी नव वर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामनाएं।
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सभी ने नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी का हार्दिक स्वागत एवं नववर्ष शुभकामनाओं के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि नव वर्ष नया संकल्प, नई ऊर्जा तथा नए अवसरों को लेकर आता है। हम सभी लोग इस नव वर्ष में सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभाने को लेकर दृढ़ संकल्पित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 झारखंड की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित हो, इस लक्ष्य के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार करने की दिशा में यह वर्ष एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से एकजुट होकर सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों में अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, सीईओ जेएसएलपीएस श्री अनन्य मित्तल, अपर सचिव उद्योग श्रीमती प्रीति रानी, अपर सचिव वित्त श्री धनंजय सिंह, अपर सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता श्रीमती सीता पुष्पा, निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री विजय कुमार सिंह, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त कोडरमा श्री ऋतुराज वहीं पुलिस अधिकारियों में डीजी होमगार्ड श्री एम० एस० भाटिया, डीआईजी दुमका श्री अमर लकड़ा, एसपी लोहरदगा श्री सादिक अनवर रिज़वी, एसपी सरायकेला-खरसावां श्री मुकेश कुमार लुनायत, एसपी गोड्डा श्री मुकेश कुमार, एसपी गुमला श्री हारिश बिन जमां, एसपी खूंटी श्री मनीष टोप्पो, एसपी ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी श्री विजय आशीष कुजूर सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित थे।

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.