माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज डोरंडा, जैप-1, ग्राउंड पहुंचकर राज्य के पूर्व डीजीपी श्री नीरज सिन्हा की सुपुत्री सलोनी सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी), पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) उत्कर्ष कुमार के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधू को आशीर्वाद एवं उज्जवल तथा सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने श्री नीरज सिन्हा एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राज्य सरकार के कई माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।











