Tuesday, March 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

ऑक्सफोर्ड में झारखंड का गौरव क्षण! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के दुर्लभ अभिलेख देखे – सेंट जॉन्स कॉलेज से पीएचडी छात्रवृत्ति और विरासत संरक्षण पर बड़ा समझौता करीब!

सेंट जॉन्स कॉलेज की अध्यक्ष प्रो. लेडी सू ब्लैक ने किया भव्य स्वागत; जयपाल सिंह मुंडा के ऑक्सफोर्ड जीवन, हॉकी ब्लू और डिबेटिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड का अवलोकन – झारखंड सरकार और कॉलेज के बीच दीर्घकालिक अकादमिक सहयोग की शुरुआत

January 25, 2026
in Jharkhand, Top News
ऑक्सफोर्ड में झारखंड का गौरव क्षण! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के दुर्लभ अभिलेख देखे – सेंट जॉन्स कॉलेज से पीएचडी छात्रवृत्ति और विरासत संरक्षण पर बड़ा समझौता करीब!
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित सेंट जॉन्स कॉलेज का दौरा किया
  • मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के अभिलेखों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया
  • साझा विरासत संरक्षण और झारखण्ड-विशेष छात्रवृत्ति पर सहयोग का प्रस्ताव
    ================

ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची: मुख्यमंत्री ने अपने यूके दौरे के दौरान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित सेंट जॉन्स कॉलेज का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री का स्वागत सेंट जॉन्स कॉलेज की अध्यक्ष प्रोफेसर लेडी सू ब्लैक, बैरोनेस ब्लैक ऑफ स्ट्रोम ने किया। प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन तथा सम्मान में हाई-टी स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

सेंट जॉन्स कॉलेज भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने महान आदिवासी नेता, संविधान निर्माता और झारखंड आंदोलन के वैचारिक स्तंभ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से जुड़े दुर्लभ अभिलेखों का अवलोकन किया। जयपाल सिंह मुंडा सेंट जॉन्स कॉलेज के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र रहे हैं।
इस अवसर पर कॉलेज द्वारा जयपाल सिंह मुंडा से संबंधित दुर्लभ फोटोग्राफ, ऐतिहासिक दस्तावेज़ एवं संरक्षित अभिलेख प्रदर्शित किए गए, जो उनके ऑक्सफोर्ड काल, छात्र नेतृत्व और खेल उपलब्धियों को बताया। अभिलेख दर्शन के दौरान कॉलेज ने जयपाल सिंह मुंडा के ऑक्सफोर्ड जीवन से जुड़े चयनित दस्तावेज़ प्रस्तुत किए, जिनमें ऑक्सफोर्ड हॉकी टीम के चित्र, डिबेटिंग सोसाइटी के अभिलेख तथा उनके व्यक्तिगत पत्र और नोटबुक शामिल थे। कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार, जयपाल सिंह मुंडा कॉलेज डिबेटिंग सोसाइटी के सचिव एवं बाद में अध्यक्ष रहे तथा कॉलेज एवं विश्वविद्यालय की ओर से हॉकी में प्रतिनिधित्व करते हुए ‘हॉकी ब्लू’ सम्मान प्राप्त किया। आगे चलकर उन्होंने 1928 के ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी भी की।

मुख्यमंत्री ने सेंट जॉन्स कॉलेज द्वारा जयपाल सिंह मुंडा की विरासत को सम्मान और गरिमा के साथ संरक्षित किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा ऐसे प्रयास झारखंड के ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत को वैश्विक शैक्षणिक केंद्रों से जीवंत रूप में जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने जयपाल सिंह मुंडा की झारखंड के लिए ऐतिहासिक भूमिका को बताते हुए उन्हें राज्य निर्माण की वैचारिक नींव रखने वाला नेता बताया। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि जयपाल सिंह मुंडा की विचारधारा और संघर्ष की परंपरा को दशकों तक जनआंदोलन के माध्यम से आगे बढ़ाया गया, जिसमें उनके पिता स्वर्गीय “दिशोम गुरु” शिबू सोरेन की केंद्रीय भूमिका रही। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सह-स्थापना की और लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2000 में झारखंड राज्य के गठन में निर्णायक योगदान दिया।

मुख्यमंत्री इस दौरे के आधार पर झारखंड सरकार और सेंट जॉन्स कॉलेज के बीच संरचित सहयोग में रुचि व्यक्त की, जिसमें अभिलेखीय आदान-प्रदान, डिजिटाइजेशन तथा संयुक्त संरक्षण पहलों के माध्यम से झारखंड के ऐतिहासिक एवं बौद्धिक विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का प्रस्ताव शामिल है। प्रोफेसर लेडी सू ब्लैक ने विरासत संरक्षण के क्षेत्र में झारखंड सरकार की रुचि का स्वागत किया तथा ऑक्सफोर्ड और झारखंड के बीच दीर्घकालिक अकादमिक सहयोग की भावना की सराहना की। उन्होंने चेवनिंग–मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति को युवा प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त सेतु बताया। दोनों पक्षों के बीच मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में सेंट जॉन्स कॉलेज–झारखंड समर्पित पीएचडी/डॉक्टोरल छात्रवृत्ति की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज के संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं तथा सेंट जॉन्स कॉलेज में अध्ययनरत भारतीय पीएचडी एवं स्नातकोत्तर छात्रों से भी संवाद किया।

Related Posts

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026
महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
Jharkhand

महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प

March 9, 2026
गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”
Jharkhand

गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
  • महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
  • गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.