Tuesday, June 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बीजेपी, अडानी, डबल इंजन सबपर हेमंत सोरेन का निशाना

लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा के तीसरे चरण का अंतिम पड़ाव

February 14, 2023
in Jharkhand, Politics, Top News
बीजेपी, अडानी, डबल इंजन सबपर हेमंत सोरेन का निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

अपने खतियानी जोहार यात्रा के तहत सीएम हेमंत सोरेन का काफिला लातेहार पहुंचा. जहां सीएम हेमंत ने जिले को कई सौगातें दी, योजनाओं की समीक्षा की, उनका हाल जाना, परिसंपत्तियों का वितरण किया. एक जनसभा को संबोधित करने हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली.

‘सरकार गिरा नहीं सकते, तो खरीद लो’

सीएम ने कहा विपक्ष को राज्य सरकार के कामों से दर्द हो रहा है. सरकार को अस्थिर करने के लिये हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. खुद केंद्रीय मंत्री आकर कहते हैं कि यहां की सरकार को गिराने का प्रस्ताव आता है. लेकिन लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार को गिराया नहीं जा सकता है, हां बीजेपी के हथियार से खरीदा जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा की सत्ता संभालते ही कोरोना जैसी नई महामारी आ गई, सबकुछ नया था, ना कोई जानकारी, ना संसाधान. इस बीच देश में लॉकडाउन लगा दिया गया, हमारे लाखों लोग दूसरे प्रदेश-देश में फंस गए, हर तरफ हाहाकार मचा था. लोग घरों में और मजदूर- मजबूर सड़कों पर दिखते थे. लेकिन ऐसी आपदा की घड़ी में भी झारखंड सरकार ने सबका ख्याल रखा, अपने लोगों को हवाई जहाज तक से लाया गया.

‘डबल इंजन’ सरकार पर वार

डबल इंजन की सरकार ने 11 लाख लोगों का राशन कार्ड सस्पेंड कर दिया था, हमारी सरकार बनी तो हमने 20 लाख नए लोगों को पीडीएस से जोड़ा. जहां बीस साल तक अधिकारी नहीं पहुंचे, उन जगहों पर हमने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निदान के लिये भेजा. योजनाएं अब कागज में नहीं धरातल पर उतर रही हैं.

इंग्लिश मीडियम में पढ़ेंगे हमारे बच्चे

मुख्यमंत्री ने कहा की प्राइवेट स्कूल के तर्ज पर सरकार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोल रही है. शिक्षकों को आईआईएम जैसी संस्थाओं में ट्रेनिंग दिलाई जा रही है. अब हमारे बच्चों को निजी स्कूलों में एडमिशन के लिये मारामारी और पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे.

‘छत्तीसगढ़ी सीएम ने ही पूरा किया कार्यकाल’

हेमंत सोरेन ने कहा की राज्यगठन के बाद पहला सीएम एक झारखंडी बना, दूसरा सीएम भी एक आदिवासी झारखंडी ही था, लेकिन दोनों अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. सूबे में 5 साल सरकार किसने चलाई ‘एक छत्तीसगढ़ी व्यक्ति’ ने. आदिवासी की बात करने वाले इन लोगों को आदिवासी-मूलवासियों से परेशानी है. यही वजह है कि हमारी 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति में अड़चने डाली जा रही हैं.

बिना नाम लिये अडानी पर निशाना

हेमंत सोरेन बिना नाम लिये अडानी के बहाने बीजेपी को घेरने की कोशिश की और कहा की एक बड़ा व्यापारी बैंकों के हजारों करोड़ रुपये डुबा रहा है, वो कब किस देश मे भाग जाए किसी को पता नहीं, लेकिन बीजेपी उसपर नजर नहीं रख गरीब जनता के लिये चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को रेवड़ी बताते हैं. रेवड़ी नहीं ये जनता के पैसों से जनता का हक है और हम इसे दे रहे हैं.

बता दें कि खतियानी जोहार यात्रा के तीसरे चरण का ये अंतिम पड़ाव था. फरवरी-मार्च में बजट सत्र की वजह से अब अप्रैल में इसका चौथा चरण आयोजित होगा.

Related Posts

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
Jharkhand

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”

June 22, 2026
परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
Jharkhand

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

June 21, 2026
“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
Jharkhand

“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

June 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
  • “एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.