Thursday, June 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

हिंदी दिवस की धूम: झारखंड सरकार का संकल्प, तकनीक और संस्कृति के संग हिंदी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे!

श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर, निबंध और लघु कथा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान।

September 14, 2025
in Jharkhand, Top News
हिंदी दिवस की धूम: झारखंड सरकार का संकल्प, तकनीक और संस्कृति के संग हिंदी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे!
Share on FacebookShare on Twitter

★ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी दिवस समारोह का किया गया आयोजन।
====================
★ हिंदी को सरलता, सहजता और समृद्धि की ओर ले जाने का अभियान हम सबका साझा कर्तव्य- प्रवीण टोप्पो
===================

  • हिंदी के प्रचार-प्रसार में अग्रसर झारखंड सरकार
  • हिंदी भाषा को तकनीकी और डिजिटल युग के अनुरूप बनाना हमारी प्राथमिकता

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड द्वारा आज श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्मिक सचिव श्री प्रवीण टोप्पो ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और संवाद की सशक्त भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी ने प्रशासनिक कार्यों को सरल और जनसामान्य तक सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिंदी भाषा को और अधिक सरल, सहज तथा समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन, प्रशासनिक कार्यों तथा तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देकर इसे और व्यापक बनाया जा सकता है। उन्होंने रेखांकित किया कि मातृभाषा के रूप में हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सशक्त रूप से पहुँचाना हम सबकी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा आगे कहा कि हमारे विभाग की ओर से भारत सरकार के साथ होने वाला पत्राचार भी हिंदी में ही किया जाता है, जिससे हिंदी का प्रयोग न केवल राज्य स्तर पर बल्कि केंद्र स्तर पर भी और सशक्त रूप से स्थापित हो रहा है।

  • हिंदी के प्रचार-प्रसार में अग्रसर झारखंड सरकार

कार्मिक सचिव श्री प्रवीण टोप्पो ने आगे कहा कि झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के जरिए हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हाल ही में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित लेखिका एवं हिंदी विभाग (राम लखन सिंह यादव कॉलेज) की सहायक प्राध्यापक, डॉ. पार्वती तिर्की ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषा की गहराई तक जाना आवश्यक है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर भी है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। समारोह में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी हिंदी को तकनीकी युग के अनुरूप बनाने, बिज़नेस, मैनेजमेंट, मेडिकल, इंजीनियरिंग, ई-गवर्नेंस और डिजिटल प्लेटफार्मों पर इसके अधिकाधिक प्रयोग तथा विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा तक हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं लघु कथा प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सम्मानित किया गया।

★ हिंदी दिवस निबंध लेखन प्रतियोगिता-2025 के विजेताओं की सूची :-

  • प्रथम पुरस्कार — श्री जितेंद्र कुमार मुंडा, ग्राम – बारिसालडीह, पोस्ट+ थाना- सोनाहातू, रांची, झारखंड
  • द्वितीय पुरस्कार — सुश्री हर्षिता कुमारी, ग्राम चौली, पोस्ट- खोरा , जिला- गुमला, झारखंड
  • तृतीय पुरस्कार– सुश्री प्रिया कुमारी, ग्राम- सोसोकलां, गोला , जिला- रामगढ़ , झारखंड

★ हिंदी दिवस लघु कथा लेखन प्रतियोगिता-2025 के विजेताओं की सूची :-

  • प्रथम पुरस्कार– श्री युवराज शांतनु, क्वार्टर नंबर आर.के.वन 196, रोहड़ाबांध, पोस्ट सिंदरी , जिला- धनबाद, झारखंड
  • द्वितीय पुरस्कार — श्री राहुल कुमार, महतोटोली, कर्रा, झारखंड
  • तृतीय पुरस्कार — सुश्री अनुराधा कुमारी, कक्षा दशम, स्कूल – आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय , रोहिणी, देवघर, झारखंड

इस अवसर पर सचिव, कार्मिक विभाग श्री प्रवीण टोप्पो, विशेष सचिव, कार्मिक विभाग श्री ओम प्रकाश साह, कवयित्री, लेखिका एवं शोधकर्ता डॉ. पार्वती तिर्की, पूर्व अध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय, डॉ हीरानंद प्रसाद एवं कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
Jharkhand

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख

June 3, 2026
“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
Jharkhand

“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम

June 3, 2026
300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”
Jharkhand

300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

June 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
  • “नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
  • 300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.