Tuesday, May 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

‘मुझे मुगलों से मुहब्बत नहीं, …ऐसा लगता है जैसे लाल किला मोदी ने बनाया’, औरंगजेब और टीपू सुल्तान को लेकर बोले ओवैसी

पहले बाबर अब बुलाया जा रहा है औरंगबेज की औलाद

June 12, 2023
in National, Politics, Top News
owaisi
Share on FacebookShare on Twitter

Asaduddin Owaisi On Mughals : औरंगजेब और टीपू सुल्तान को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमाई हुई है। इसे लेकर आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा भारत में इतिहास बदलने की कोशिश हो रही है। मुझे मुगलों से मुहब्बत नहीं है लेकिन इतिहास बदला जा रहा है। ऐसा लगता है जैसे लाल किला मोदी ने बनवाया हो।

भारत के संविधान में है टीपू सुल्तान की तस्वीर

ओवैसी ने आगे कहा, आज अगर आपके पास टीपू सुल्तान की तस्वीर है तो आपके खिलाफ मुकदमा हो जाएगा। उसी टीपू सुल्तान की तस्वीर भारत के संविधान में है। औरंगजेब को लेकर एआईएमआईएम नेता ने कहा, पहले उसकी फोटो की पुष्टि कर लीजिए। वो 300 साल पहले मर गया था, कैसे आप कह सकते हैं कि वो उसकी फोटो है। उन्होंने कहा, बाबरी विरोध के समय वे हमें बाबर की औलाद कहते थे, आज हमें औरंगबेज की औलाद बुलाया जा रहा है।

कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी फिल्म का ओवैसी ने किया जिक्र

ओवैसी ने हिटलर के शासन से तुलना करते हुए कहा, आज हम 1930 का जर्मनी देख रहे हैं। इसी तरह की हेट स्पीच यहूदियों के खिलाफ दी जा रही थीं। हिटलर के शासन में भी फिल्में बनाई गईं और आज भारत में कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी बनाई जा रही हैं।

ओवैसी ने लगाया ये आरोप

एआईएमआईएम नेता ने आरोप लगाया कि 9 सालों में बीफ, हिजाब और हलाल के नाम पर मॉब लिंचिंग होने लगी है। दावा किया कि उत्तराखंड में अल्पसंख्यकों को इलाका खाली करने को कह दिया गया। उनमें से एक बीजेपी का अल्पसंख्यक नेता था।

कांग्रेस को कहा जोकर

ओवैसी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कई उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस भी वही करेगी लेकिन वे उनके (बीजेपी) क्लोन है। दरअसल वे क्लोन नहीं हैं, बल्कि क्लाउन (जोकर) हैं। वे (कांग्रेस) मोदी के साथ हिंदुत्व की प्रतियोगिता कर रहे हैं।

Related Posts

सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस
Jharkhand

सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस

May 18, 2026
हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं
Jharkhand

हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं

May 18, 2026
चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी
Jharkhand

चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी

May 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सड़कों पर ‘सुरक्षित’ होगा बेटियों का सफर: गढ़वा में छात्राओं ने ली ट्रैफिक नियमों की शपथ, अब ओवरस्पीडिंग और मोबाइल के इस्तेमाल पर नो-टॉलरेंस
  • हाशिये पर खड़े समाज को मिलेगा ‘हक और सम्मान’: गढ़वा में जनजातीय गरिमा उत्सव का भव्य आगाज, 25 मई तक विशेष कैंपों से दूर होंगी आदिवासियों की समस्याएं
  • चुनाव की ‘मशीनों’ पर कड़ा पहरा: गढ़वा उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण; सुरक्षा में चूक पर दी सख्त चेतावनी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.