Monday, November 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जरूरत पड़ी तो सीसीएल पर मुआवजे के लिए सर्टिफिकेट केस भी करेंगे – डॉक्टर रामेश्वर उरांव

August 4, 2023
in Jharkhand, Politics
डॉक्टर रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : माननीय वित्त मंत्री, झारखंड सरकार डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में माननीय विधायक श्री प्रदीप यादव के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 2018 तक राज्य सरकार ने काफी कोशिश की थी कि खदान के एवज में राज्य सरकार की जमीन का मुआवजा उसे दिया जाए, लेकिन केंद्र का कोयला मंत्रालय हमेशा यह कहकर टालता रहा कि माइंस पर केंद्र का अधिकार है, इसलिए मुआवजे का अधिकार राज्य सरकार को नहीं है।

राज्य सरकार मुआवजे की मांग कर सकती है

वित्त मंत्री ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि सरफेस लैंड पर राज्य सरकार का, जबकि सब सरफेस लैंड पर केंद्र सरकार का अधिकार होता है। इस लिहाज से केंद्र से राज्य सरकार मुआवजे की मांग कर सकती है। अगर इसके लिए जरूरत पड़ी, तो सीसीएल समेत माइनिंग करने वाली तमाम केंद्रीय एजेंसियों पर सर्टिफिकेट केस किया जा सकता है। दूसरा विकल्प यह है कि हम नीति आयोग के पास अपनी बातों को रखें।

ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में रखी थी बात

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के आदेश पर ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में उन्होंने इस बात को रखा था और उन्होंने सहमति भी दी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने कोयला मंत्रालय के माध्यम से राज्य सरकार को 2500 करोड़ रुपए दिए हैं। मतलब यह है कि यह पहली किश्त है और इससे एक बात साफ है कि केंद्र ने राज्य की बातों को समझा है और माना भी है।

वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य में सूखा पड़ा था। केंद्र की टीम ने दो बार राज्य का दौरा भी किया था। इसलिए इंतजार करना चाहिए। हमें अपनी मांग जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोयला सप्लाई बंद करना सॉल्यूशन नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से कई राज्य प्रभावित होंगे साथ ही हमारे मजदूरों पर, रॉयल्टी पर भी प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देगा।

 

ये भी पढ़े – दिल्ली की तर्ज पर स्मार्ट सिटी बन रही राजधानी रांची ! छाते खुलते ही बजबजाने लगती है नालियां, घुटनों तक भर जाता पानी

Related Posts

बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
Jharkhand

बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

November 21, 2026
पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार
Jharkhand

पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार

November 21, 2026
देश की ‘मिनरल कैपिटल’ झारखंड ने IITF-2026 में बिखेरी अपनी खनिज संपदा की चमक! देश के पहले ‘माइनिंग टूरिज्म’ मॉडल ने खींचा सबका ध्यान, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
Jharkhand

देश की ‘मिनरल कैपिटल’ झारखंड ने IITF-2026 में बिखेरी अपनी खनिज संपदा की चमक! देश के पहले ‘माइनिंग टूरिज्म’ मॉडल ने खींचा सबका ध्यान, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

November 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बारात की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील! बक्सर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
  • पक्के घरों से खिले चेहरे, खेल मैदानों में बिखरी प्रतिभा और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की उड़ान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में पकड़ी विकास की तेज रफ्तार
  • देश की ‘मिनरल कैपिटल’ झारखंड ने IITF-2026 में बिखेरी अपनी खनिज संपदा की चमक! देश के पहले ‘माइनिंग टूरिज्म’ मॉडल ने खींचा सबका ध्यान, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.