Wednesday, November 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया रांची स्मार्ट सिटी का फ्यूचरिस्टिक मॉडल! 469 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी राजधानी की सूरत

IITF-2026 के झारखंड पवेलियन में दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण बना 'नॉलेज हब' और ग्रीनफील्ड टाउनशिप का खाका; आधुनिक तकनीक और हरित विकास की दिख रही अनूठी झलक

November 18, 2026
in Jharkhand, Top News
दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया रांची स्मार्ट सिटी का फ्यूचरिस्टिक मॉडल! 469 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी राजधानी की सूरत
Share on FacebookShare on Twitter

*भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन*
*==================*

  • *झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल के प्रति दर्शकों में खासा उत्साह*
  • *₹469 करोड़ के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से संवरेगी रांची की तस्वीर, नॉलेज हब बनाने की दिशा में झारखंड सरकार की पहल*
    *==================*

*नई दिल्ली*: भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल के प्रति दर्शकों में खासा उत्साह और दिलचस्पी देखने को मिल रही है। आधुनिक शहरी विकास, अत्याधुनिक तकनीक और भविष्य की योजनाओं को दर्शाता यह मॉडल आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।आधुनिक शहरी नियोजन, स्मार्ट तकनीक, हरित क्षेत्र और बेहतर नागरिक सुविधाओं पर आधारित यह परियोजना रांची को भविष्य के प्रमुख निवेश, शिक्षा एवं ज्ञान आधारित उद्योगों के केंद्र के रूप में विकसित करने की झारखंड सरकार की परिकल्पना को दर्शाती है।

  • *656.3 एकड़ में विकसित की जा रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप*

रांची स्मार्ट सिटी के तहत 656.3 एकड़ में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है। परियोजना के इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर लगभग ₹469.96 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसमें आधुनिक सड़क नेटवर्क, 24×7 बिजली एवं जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज और भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, लगभग ₹146.2 करोड़ की लागत से विकसित कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (C4) के माध्यम से सीसीटीवी सर्विलांस, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, ई-चालान और स्मार्ट सुरक्षा प्रणालियों को संचालित किया जा रहा है।

शहर के कुल क्षेत्रफल का 37 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन एवं ओपन स्पेस के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 72 भूखंडों की ई-नीलामी के माध्यम से आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने की योजना है। 16 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी और उपचारित जल के पुनः उपयोग की व्यवस्था भी सतत शहरी विकास को प्रोत्साहित करेगी।

  • *रांची को शिक्षा, कौशल विकास और ज्ञान आधारित उद्योगों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में किए जा रहे हैं प्रयास*

रांची को शिक्षा, कौशल विकास और ज्ञान आधारित उद्योगों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। झारखंड सरकार का लक्ष्य अगले 5 से 10 वर्षों में रांची को पूर्वी भारत के अग्रणी शैक्षणिक एवं कौशल विकास केंद्रों में स्थापित करना है, ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं विकास के नए अवसर सृजित हों और शिक्षा तथा रोजगार के लिए युवाओं के पलायन को कम किया जा सके।

IITF-2026 में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार, निवेश और हरित विकास के जरिए झारखंड के भविष्य की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।

 

Related Posts

झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज! प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज! प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण

November 18, 2026
चिनियां में विकास की बहार और पक्के आशियानों की सौगात! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के गृह प्रवेश और स्वच्छता अभियानों से गूंजा गढ़वा
Jharkhand

चिनियां में विकास की बहार और पक्के आशियानों की सौगात! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के गृह प्रवेश और स्वच्छता अभियानों से गूंजा गढ़वा

November 18, 2026
पशुपालकों के चेहरे पर आई मुस्कान! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लगा मेला, 33 लाभुकों को सौंपी गई दुधारू गायें
Jharkhand

पशुपालकों के चेहरे पर आई मुस्कान! गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लगा मेला, 33 लाभुकों को सौंपी गई दुधारू गायें

November 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज! प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण
  • दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया रांची स्मार्ट सिटी का फ्यूचरिस्टिक मॉडल! 469 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी राजधानी की सूरत
  • चिनियां में विकास की बहार और पक्के आशियानों की सौगात! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के गृह प्रवेश और स्वच्छता अभियानों से गूंजा गढ़वा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.