सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के काठजोड़ गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के अवैध नकली शराब, रैपर, ढक्कन सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं इससे संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि काठजोड़ गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है। सूचना पर उत्पाद निरक्षक निर्भय सिन्हा के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी किया गया। जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों में काठजोड़ निवासी कन्हाई सिंह और नीमडीह के पाथरडीह निवासी मोतीलाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। जबकि असली संचालक मानगो निवासी धीरज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस संचालक को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।










