रांची. झारखंड के सभी टोल प्लाजा ने टैक्स में वृद्धि कर दी है। आज से नयी दर लागू हो गयी है। प्रत्येक वर्ष टोल टैक्स में वृद्धि की जाती है। इसी के तहत रांची के ओरमांझी स्थित पुंदाग टोल प्लाजा (एनएच-33), बुंडू स्थित (एनएच-33) टोल प्लाजा और एनएच-75 पर मांडर स्थित टेढ़ी पुल टोल प्लाजा ने दर बढ़ायी है। अब यहां से गुजरने पर वाहनों को अधिक टैक्स देने होंगे।
सड़क पर चलने के लिए शनिवार से अधिक टोल टैक्स देना पड़ेगा। झारखंड में कुल 14 टोल प्लाजा हैं। रांची के समीप चार टोल प्लाजा हैं। वहीं इसको लेकर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गरीब जनता के पैसों को लूट कर देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत नहीं किया जा सकता है।