Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

भारत के पहले गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी के परपोते भाजपा में शामिल

April 8, 2023
in National, Politics, Top News
cr keshvan
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत के पहले गवर्नर जनरल और पूर्व कांग्रेस नेता सी. राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केशवन बीजेपी में शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। केशवन ने वीके सिंह, अनिल बलूनी और प्रेम शुक्ला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी में शामिल होने पर सीआर केशवन ने कहा, उसी दिशा में काम करूंगा कि भारत 2047 तक विश्वगुरू बन जाए। मेरा वही योगदान रहेगा जो रामसेतु बनने में गिलहरी ने दिया था।

कांग्रेस से दे दिया था इस्तीफा

गौरतलब है, कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के पोते सीआर केशवन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सीआर केशवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्यागपत्र भेजा था। गुरुवार को दिए अपने इस्तीफे में सीआर केशवन ने लिखा कि वह पार्टी के लिए बीते दो दशकों से काम कर रहे हैं लेकिन अब उन मूल्यों में कमी आई है, जो उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते थे। केशवन ने लिखा कि पार्टी जो मौजूदा वक्त में दिख रही है, उसके साथ वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में नहीं हुए शामिल

केशवन ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पार्टी के लिए कार्यक्रम की जिम्मेदारी नहीं उठाई और ना ही वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। केशवन ने लिखा कि अब समय आ गया है कि वह नए रास्ते पर आगे बढ़ें और इसलिए वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। केशवन ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी को भी अपना इस्तीफा भेज दिया है।

2001 में ली थी कांग्रेस की सदस्यता

सीआर केशवन ने 2001 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इस दौरान वह राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलेपमेंट के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। सीआर केशवन ने सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया और अपने परदादा सी राजगोपालाचारी के प्रति भी आभार जताया।

Related Posts

उत्तर भारत में कांपी धरती! उत्तराखंड के चमोली में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप; दिल्ली-NCR तक महसूस हुए तेज झटके
Jharkhand

उत्तर भारत में कांपी धरती! उत्तराखंड के चमोली में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप; दिल्ली-NCR तक महसूस हुए तेज झटके

October 6, 2026
दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता
Jharkhand

दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता

October 6, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम

October 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • उत्तर भारत में कांपी धरती! उत्तराखंड के चमोली में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप; दिल्ली-NCR तक महसूस हुए तेज झटके
  • दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.