Friday, July 4, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

भारत के पहले गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी के परपोते भाजपा में शामिल

April 8, 2023
in National, Politics, Top News
cr keshvan
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत के पहले गवर्नर जनरल और पूर्व कांग्रेस नेता सी. राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केशवन बीजेपी में शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। केशवन ने वीके सिंह, अनिल बलूनी और प्रेम शुक्ला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी में शामिल होने पर सीआर केशवन ने कहा, उसी दिशा में काम करूंगा कि भारत 2047 तक विश्वगुरू बन जाए। मेरा वही योगदान रहेगा जो रामसेतु बनने में गिलहरी ने दिया था।

कांग्रेस से दे दिया था इस्तीफा

गौरतलब है, कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के पोते सीआर केशवन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सीआर केशवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्यागपत्र भेजा था। गुरुवार को दिए अपने इस्तीफे में सीआर केशवन ने लिखा कि वह पार्टी के लिए बीते दो दशकों से काम कर रहे हैं लेकिन अब उन मूल्यों में कमी आई है, जो उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते थे। केशवन ने लिखा कि पार्टी जो मौजूदा वक्त में दिख रही है, उसके साथ वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में नहीं हुए शामिल

केशवन ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पार्टी के लिए कार्यक्रम की जिम्मेदारी नहीं उठाई और ना ही वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। केशवन ने लिखा कि अब समय आ गया है कि वह नए रास्ते पर आगे बढ़ें और इसलिए वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। केशवन ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी को भी अपना इस्तीफा भेज दिया है।

2001 में ली थी कांग्रेस की सदस्यता

सीआर केशवन ने 2001 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इस दौरान वह राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलेपमेंट के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। सीआर केशवन ने सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया और अपने परदादा सी राजगोपालाचारी के प्रति भी आभार जताया।

Related Posts

झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!
Jharkhand

झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!

July 3, 2025
गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!

July 3, 2025
गढ़वा में ऐतिहासिक पल! नितिन गडकरी कल करेंगे NH-75 फोरलेन बाइपास का उद्घाटन, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा!
Jharkhand

गढ़वा में ऐतिहासिक पल! नितिन गडकरी कल करेंगे NH-75 फोरलेन बाइपास का उद्घाटन, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा!

July 2, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड को विकास की नई उड़ान! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, फ्लाईओवर और बाइपास की सौगात!
  • गढ़वा में रोजगार का सुनहरा मौका! SIS ग्रुप ने ELI योजना के तहत शुरू की 565 सुरक्षा जवानों की भर्ती!
  • गढ़वा में ऐतिहासिक पल! नितिन गडकरी कल करेंगे NH-75 फोरलेन बाइपास का उद्घाटन, उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.