Thursday, May 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home MP/UP

अकांक्षा दुबे के कपड़ों की आयी जांच रिपोर्ट, चौंकाने वाले मिले सबूत, अब समर सिंह सहित 4 लोगों का होगा DNA टेस्ट

May 30, 2023
in MP/UP, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

Akanksha Dubey Death Case : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कपड़े फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी जांच रिपोर्ट अब आ गई है। इस रिपोर्ट के आने से इस मामले ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट से जो बातें उभर कर सामने आई हैं, इसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कपड़ों पर स्पर्म मिला है। सारनाथ थाने की पुलिस अब जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके दोस्त संजय सिंह सहित चार लोगों की डीएनए जांच कराएगी। इसकी अनुमति भी अदालत से मांगी गई है।

होटल के कमरे में 26 मार्च की सुबह मृत मिली थीं आकांक्षा दुबे

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के वरदहां गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह मृत मिली थीं। तीन डॉक्टरों के पैनल ने आकांक्षा के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फंदा लगाकर लटकने के कारण आकांक्षा की मौत हुई थी। आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल एंड एनल स्वाब पैथोलॉजिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अब कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है।

आकांक्षा के अंडरगार्मेंट पर मिला स्पर्म

आकांक्षा के कपड़ों की फॉरेंसिक रिपोर्ट अब आ गई है। आकांक्षा के अंडरगार्मेंट पर स्पर्म मिला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक्ट्रेस के कपड़ों की जांच के आधार पर चार लोगों की डीएनए जांच का निर्णय लिया गया है। टेस्ट के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है।

रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग कराने का निर्णय

डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार के मुताबिक, मृतका के कपड़े की जांच रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी गई है। अदालत की अनुमति के बाद गायक समर सिंह व संजय सिंह, अरुण पांडेय व संदीप सिंह के सैंपल लिए जाएंगे। समर और संजय पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सारनाथ थाने में दर्ज है। दोनों इसी आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए हैं।

संदीप वह व्यक्ति है, जो घटना वाली रात आकांक्षा को छोड़ने सारनाथ स्थित होटल गया था। इसकी तस्दीक भी हो चुकी है। संदीप होटल के सीसी कैमरे में कैद है। अरुण पांडेय को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जब घटना हुई थी, उससे पहले आकांक्षा अरुण की निजी पार्टी से होकर लौटी थी। इसलिए सभी चारों लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग का निर्णय लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले पार्टी, फिर होटल गई थी आकांक्षा

सारनाथ थाने की पुलिस के अनुसार, 25 मार्च की रात आकांक्षा अपने परिचित अरुण पांडेय और उनकी पत्नी श्रद्धा के साथ महमूरगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी। होटल से निकलने के बाद आकांक्षा अपने परिचित टिकरी निवासी संदीप सिंह से मिली और उसी के साथ रात 1:53 बजे सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल में पहुंची। आकांक्षा के कमरे में कुछ देर तक रुकने के बाद संदीप सिंह होटल से चला गया। इसके बाद आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव हुई और रोने लगी। 26 अप्रैल की सुबह आकांक्षा का शव होटल के कमरे में मिला था। कमरा नहीं खुल रहा था तो मास्टर चाबी से खोला गया तो वह फंदे पर लटकी मिली।

Related Posts

नए ‘कप्तान’ का पहला हंटर: लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर, दफ्तरों का होगा औचक निरीक्षण! DC पशुपतिनाथ मिश्रा बोले— “सुधारें आंगनबाड़ियों की स्थिति, बकरीद पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं”
Jharkhand

नए ‘कप्तान’ का पहला हंटर: लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर, दफ्तरों का होगा औचक निरीक्षण! DC पशुपतिनाथ मिश्रा बोले— “सुधारें आंगनबाड़ियों की स्थिति, बकरीद पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं”

May 28, 2026
दीदी संभालेंगी कमान, गांवों से बदलेगा झारखण्ड का मान! CM हेमंत सोरेन की घोषणा— “सखी मंडलों को मिलेगा 5 हजार करोड़ का लोन, दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पलाश मार्ट”
Jharkhand

दीदी संभालेंगी कमान, गांवों से बदलेगा झारखण्ड का मान! CM हेमंत सोरेन की घोषणा— “सखी मंडलों को मिलेगा 5 हजार करोड़ का लोन, दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पलाश मार्ट”

May 28, 2026
गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”
Jharkhand

गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”

May 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नए ‘कप्तान’ का पहला हंटर: लेट लतीफी पर नपेंगे अफसर, दफ्तरों का होगा औचक निरीक्षण! DC पशुपतिनाथ मिश्रा बोले— “सुधारें आंगनबाड़ियों की स्थिति, बकरीद पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं”
  • दीदी संभालेंगी कमान, गांवों से बदलेगा झारखण्ड का मान! CM हेमंत सोरेन की घोषणा— “सखी मंडलों को मिलेगा 5 हजार करोड़ का लोन, दूसरे राज्यों के पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पलाश मार्ट”
  • गांवों की बदलेगी सूरत, कचरा प्रबंधन से लेकर चकाचक सड़कों तक ‘महा-प्लान’! CM हेमंत सोरेन का निर्देश— “पंचायत सचिवालयों को बनाएं हाईटेक, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.