Monday, March 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

JAC Board Result 2023 : जैक ने जारी किया 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम, मैट्रिक में 95.38% व इंटर में 81.45% पास बच्चे हुए पास, स्टूडेंट्स इन लिंकों पर करें चेक

May 23, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

JAC Board Result 2023 : झारखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मैट्रिक में 95.38 फीसदी बच्चे पास हुए। इनमें 66.23 फीसदी बच्चों की फर्स्ट डिविजन आई। सेकेंड डिवीजन 31.05 फीसदी बच्चों की आई। 2.37 फीसदी बच्चों को थर्ड डिविजन मिली। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार और जैक के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी।

इंटर का रिजल्ट जारी, 81.45 फीसदी पास

झारखंड बोर्ड जैक मैट्रिक रिजल्ट के साथ साथ इंटर साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इंटर साइंस में 81.45 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इनमें 90.60 फीसदी बच्चे फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। 9.37 फीसदी सेकेंड डिविजन से और 0.2 फीसदी थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com व jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे घोषित किए हैं । छात्रों की अधिक संख्या के चलते रिजल्ट के वक्त जैक की वेबसाइट क्रैश हो सकती है या उसमें कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको SMS की मदद से रिजल्ट चेक करने का तरीका भी आना चाहिए। SMS अलर्ट पाने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऊपर दिए गए लिंक में आपको सिर्फ अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और कक्षा की जानकारी देनी होगी।

इन वेबसाइट्स को करें बुकमार्क

jac.jharkhand.gov.in
jac.nic.in
jacresults.com
jharresults.nic.in

यूं चेक करें सकेंगे रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जेएसी 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।
  • JAC 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।

14 मार्च से पांच अप्रैल तक हुई थी मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं

झारखंड बोर्ड मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं 14 मार्च से पांच अप्रैल तक हुई थी। मैट्रिक में 4,33,718 और इंटर साइंस में 74 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इंटर ऑर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। झारखंड बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद टॉपरों को अवॉर्ड भी मिलेंगे। मैट्रिक और इंटर के हर स्कूल में पहले 10 स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी (टेन टॉपर्स) स्कूल लेवल पर सम्मानित होंगे। वहीं, स्टेट टॉपर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Related Posts

झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!
Jharkhand

झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!

March 15, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.