जमशेदपुर : जिले में मानव तस्करी के खिलाफ टाटानगर रेलवे स्टेशन में जागरूकता अभियान चलाया गया। मेराकी और अन्नेसा संस्था और रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया। लोगों के बीच मानव तस्करी को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस संबंध में मेराकी संस्था के सचिव रीता पात्रो और रेलवे थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने कहा कि मानव तस्करी को लेकर टाटा नगर रेलवे स्टेशन में मानव तस्करी को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि लोगों को जानकारी मिल सकें और सावधानी बरतें।










